• About us
  • Contact Us
  • Advertise with us
Newsletter
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
PostNxt - Breaking News | Live
No Result
View All Result
Home झारखंड

कांग्रेस का पाकिस्तान प्रेम उजागर, राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश का बयान

July 28, 2025
189
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

*कांग्रेस का पाकिस्तानी प्रेम उजागर : दीपक प्रकाश*

*“कांग्रेस नेता भारत के विपक्ष की तुलना में इस्लामाबाद के वकील ज्यादा नजर आते हैं” – दीपक प्रकाश

रांची : राज्यसभा सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता दीपक प्रकाश ने कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम द्वारा पहलगाम आतंकवादी घटना और ऑपरेशन सिंदूर पर दिए गए विवादित बयान की तीखी आलोचना करते हुए इसे “राष्ट्रविरोधी मानसिकता का परिचायक” बताया है।

दीपक प्रकाश ने कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर” जैसे ऐतिहासिक सैन्य अभियान के तीन महीने बाद जब पूरा देश भारतीय सेना के साहस और पराक्रम का सम्मान कर रहा है, ऐसे समय में कांग्रेस नेता का बयान न केवल शर्मनाक है बल्कि सैनिकों के बलिदान के प्रति अपमानजनक भी है।

उन्होंने कहा कि पी. चिदंबरम ने इंटरव्यू में कहा कि “हम कैसे मान लें कि पहलगाम में मारे गए आतंकी पाकिस्तानी थे? वे भारतीय भी हो सकते हैं” — यह बयान स्पष्ट रूप से पाकिस्तान के पक्ष में दिया गया है।

दीपक प्रकाश ने कड़े शब्दों में कहा कि “कांग्रेस अब भारत के विपक्ष से ज्यादा इस्लामाबाद की वकालत करती नजर आती है। चिदंबरम का बयान अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पाकिस्तान का बचाव करने की सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है।”

उन्होंने कहा कि जिस टीआरएफ (The Resistance Front) आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी ली, वह पाकिस्तान से संचालित होता है, और जांच एजेंसियों ने भी इसे पाक प्रायोजित आतंकी हमला बताया है।

दीपक प्रकाश ने कहा किजब भारतीय सेना आतंक के अड्डों को तबाह करती है, तो कांग्रेस उस पर सवाल उठाकर सैनिकों का मनोबल गिराने का कार्य करती है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस के नेता बार-बार आतंकियों के लिए नरमी दिखाकर देश की सुरक्षा से खिलवाड़ कर रहे हैं।”

उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह पहले भी आतंकवादियों के ‘मानवाधिकार’ की दुहाई देती रही है और यह पहली बार नहीं जब कांग्रेस नेताओं ने सुरक्षा बलों के बलिदान को नजरअंदाज किया है।

दीपक प्रकाश ने दो टूक कहा कि”अब यह साफ हो गया है कि कांग्रेस का डीएनए राष्ट्रहित का नहीं, बल्कि राष्ट्रविरोधी ताकतों को खुश करने का है। कांग्रेस का हाथ अब खुले तौर पर आतंकवादियों के साथ नजर आ रहा है।”

उन्होंने सवाल उठाया कि “क्या चिदंबरम का बयान कांग्रेस पार्टी की आधिकारिक नीति है? अगर नहीं, तो सोनिया गांधी और राहुल गांधी को तुरंत स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। चिदंबरम को पार्टी से निष्कासित कर देश से माफी मंगवानी चाहिए।”

दीपक प्रकाश ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवाद की राजनीति करती है और देश की सुरक्षा, सम्मान एवं संप्रभुता के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। कांग्रेस का इतिहास और वर्तमान दोनों ही तुष्टिकरण की राजनीति और राष्ट्रविरोधी विचारधारा से प्रेरित हैं, जिसे देश अब और सहन नहीं करेगा।

Related Posts

ऐसे ही नहीं लाखों लोगों की आवाज थे गुरुजी शिबू सोरेन
झारखंड

ऐसे ही नहीं लाखों लोगों की आवाज थे गुरुजी शिबू सोरेन

August 4, 2025
SBU के विद्यार्थियों को ताबड़तोड़ नौकरियां मिल रही, जानिए विस्तार से
झारखंड

SBU के विद्यार्थियों को ताबड़तोड़ नौकरियां मिल रही, जानिए विस्तार से

August 3, 2025
ओबीसी के आरक्षण का कोटा बढ़ाने के लिए आंदोलन होगा – प्रदीप यादव
झारखंड

ओबीसी के आरक्षण का कोटा बढ़ाने के लिए आंदोलन होगा – प्रदीप यादव

August 2, 2025
झारखंड

झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र आज से,SIR के खिलाफ आएगा प्रस्ताव

August 1, 2025
भाजपा SC मोर्चा ने राज्यपाल को लिखा पत्र, जानिए
झारखंड

भाजपा SC मोर्चा ने राज्यपाल को लिखा पत्र, जानिए

July 31, 2025
नैक के पूर्व चेयरमैन की पुस्तक का SBU में विमोचन
झारखंड

नैक के पूर्व चेयरमैन की पुस्तक का SBU में विमोचन

July 29, 2025
Load More

Recent News

ऐसे ही नहीं लाखों लोगों की आवाज थे गुरुजी शिबू सोरेन

ऐसे ही नहीं लाखों लोगों की आवाज थे गुरुजी शिबू सोरेन

by postnext

देवघर में कांवरियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त,6 कांवरियों की मौत

देवघर में कांवरियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त,6 कांवरियों की मौत

by postnext
July 29, 2025

Categories tes

  • Uncategorized
  • अपराध
  • खेल
  • घटना
  • झारखंड
  • झारखंड सरकार
  • देश
  • धर्म और संस्कृति
  • बिज़नेस
  • बिहार
  • भारत सरकार
  • मनोरंजन
  • राजनितिक
  • विदेश
  • शिक्षा
  • हादसा

ऐसे ही नहीं लाखों लोगों की आवाज थे गुरुजी शिबू सोरेन

SBU के विद्यार्थियों को ताबड़तोड़ नौकरियां मिल रही, जानिए विस्तार से

ओबीसी के आरक्षण का कोटा बढ़ाने के लिए आंदोलन होगा – प्रदीप यादव

  • About us
  • Contact Us
  • Advertise with us

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.