रांची : झारखंड बीजेपी के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार को कहा है कि अपने वादे के अनुसार वह जनता के लिए काम करे.धान के संबंध में जो चुनावी वादा किया गया था इस दर पर धान की खरीदारी शुरू करे.किसान को धान की अच्छी कीमत मिल सके. इस लिए सरकार ने एक बेहतर योजना तैयार किया है. लेकिन भाजपा हेमंत सरकार से चुनावी वादे के मुताबिक 3200 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीदने का सवाल पूछ रही है. बाबूलाल मरांडी ने सरकार को ठगने वाली सरकार बताया है.
बाबूलाल मरांडी ने आगे कहा कि सत्ताधारी गठबंधन फिर से अपने पुराने चाल चरित्र का ही अनुसरण कर रही है.. यह इंडी गठबंधन फिर से ठगबंधन बनने की ओर अग्रसर है..कहा कि वोट लेने केलिए इंडी ठगबंधन ने बहुत गारंटियों की बात की लेकिन लगता है ये सिर्फ चुनावी बातें ही रह जाएंगी. मरांडी ने कहा कि झामुमो-कांग्रेस गठबंधन ने किसानों से वादा किया था कि धान की खरीदी 3200 रुपये प्रति क्विंटल की दर पर की जाएगी. लेकिन चुनावी वादों पर अमल न होने से किसान खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं.
उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अनुरोध किया कि चुनावी वादों के अनुरूप किसानों से 3200 रुपये प्रति क्विंटल की दर पर धान की खरीदी करे.साथ ही, भुगतान के लिए भी पारदर्शी व्यवस्था होनी चाहिए किसानों को उनके धन का मूल्य तत्काल भुगतान करने की भी व्यवस्था होनी चाहिए.












