• About us
  • Contact Us
  • Advertise with us
Newsletter
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
PostNxt - Breaking News | Live
No Result
View All Result
Home अपराध

DGP तदाशा मिश्रा ने विधि व्यवस्था की समीक्षा की, दिया आवश्यक निर्देश

March 1, 2026
189
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

 

न्यूज डेस्क: झारखंड में विधि व्यवस्था को लेकर समीक्षा की गई है। झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा ने पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में अपराध एवं विधि-व्यवस्था से संबंधित मुद्दों पर समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। जिसके क्रम में निम्नांकित निर्देश दिये गए।

पूर्व में दर्ज धमकी, लेवी, आगजनी एवं तोड़फोड़ से संबंधित मामलों की समीक्षा कर फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।

फरार अभियुक्तों के विरुद्ध कुर्की जप्ती की कार्रवाई कर पुरस्कार घोषित करने की प्रक्रिया अपनाई जाए।

प्राप्त आसूचना का शीघ्र सत्यापन कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

नक्सल विरोधी अभियान एवं आत्मसमर्पण नीति का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक लोगों को मुख्यधारा से जोड़ा जाए।

स्थानीय नेटवर्क, मुखबिर तंत्र एवं डिजिटल निगरानी को सुदृढ कर आसूचना संकलन बढ़ाया जाए।

जमानत पर रिहा उग्रवादी/अपराधियों की विशेष निगरानी रखी जाए।

अपराधिक गिरोह या अन्य अपराधी की गिरफ्तारी हेतु कठोर कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। साथ ही साथ बैठक में लूट/हत्या/चोरी / डकैती / बलात्कार/पोक्सो एक्ट / साईबर अपराध एवं अन्य अपराध से संबंधित समीक्षा कर यथाशीघ्र वांछित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

सभी प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक/क्षेत्रीय उप-महानिरीक्षक उपरोक्त निर्देशों का अनुपालन अपनी देख-रेख में कराना सुनिश्चित करेंगे साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर अपने स्तर से संबंधित पुलिस पदाधिकारी / कर्मी को दिशा-निर्देश देना एवं उग्रवाद से संबंधित दर्ज कांडो की समीक्षा कर दिशा-निर्देश निर्गत करना सुनिश्चित करेंगे।

इस बैठक में  टी० कंदसामी, अपर पुलिस महानिदेशक, अभियान, झारखण्ड, मनोज कौशिक, अपर पुलिस महानिदेशक, अप०अनु०वि०, झारखण्ड, साकेत कुमार सिंह, पुलिस महानिरीक्षक, सी०आर० पी०एफ०. राँची सेक्टर, प्रभात कुमार, पुलिस महानिरीक्षक, विशेष शाखा, झारखण्ड, डॉ माईकलराज एस०, पुलिस महानिरीक्षक, अभियान, झारखण्ड, शैलेन्द्र कुमार सिन्हा, प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक, पलामू, अनुप बिरथरे, पुलिस महानिरीक्षक, एस०टी०एफ०, झारखण्ड, सुनिल भाष्कर, प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक, बोकारो, पटेल मयूरकनैयालाल, पुलिस महानिरीक्षक, प्रोविजन, झारखण्ड के अतिरिक्त सभी क्षेत्रीय पुलिस उप-महानिरीक्षक भौतिक रूप से एवं पुलिस अधीक्षक, लातेहार / हजारीबाग / लोहरदगा / चतरा / पलामू वीडियो कॉफ्रेसिंग के माध्यम से उपस्थित रहें।

#JharkhandPolice #Tadashamishra #DGP

 

Related Posts

सारंडा में नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट में सहायक कमांडेंट घायल, एयरलिफ्ट
अपराध

सारंडा में नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट में सहायक कमांडेंट घायल, एयरलिफ्ट

March 1, 2026
युवा शतरंज खिलाड़ी अधिराज मित्रा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की, जानिए क्या है मामला
खेल

युवा शतरंज खिलाड़ी अधिराज मित्रा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की, जानिए क्या है मामला

February 28, 2026
नगर निकाय चुनाव में भाजपा की जीत का सिलसिला जारी, भाजपा का आरोप- हेमंत सोरेन सरकार बौखला गई है
झारखंड

नगर निकाय चुनाव में भाजपा की जीत का सिलसिला जारी, भाजपा का आरोप- हेमंत सोरेन सरकार बौखला गई है

February 27, 2026
JMM के सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर दिए गए बयान पर भाजपा की आपत्ति
झारखंड

JMM के सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर दिए गए बयान पर भाजपा की आपत्ति

February 26, 2026
झारखंड सरकार का आम बजट जनता के लिए नहीं,किन नेताओं ने कहा
झारखंड

झारखंड सरकार का आम बजट जनता के लिए नहीं,किन नेताओं ने कहा

February 24, 2026
एडवोकेट मनोज टंडन मामले की जांच पर HC ने लगाई रोक
अपराध

एडवोकेट मनोज टंडन मामले की जांच पर HC ने लगाई रोक

February 19, 2026
Load More

Categories tes

  • Uncategorized
  • अपराध
  • खेल
  • घटना
  • झारखंड
  • झारखंड सरकार
  • देश
  • धर्म और संस्कृति
  • बिज़नेस
  • बिहार
  • बिहार चुनाव
  • भारत सरकार
  • मनोरंजन
  • राजनितिक
  • विदेश
  • शिक्षा
  • हादसा

DGP तदाशा मिश्रा ने विधि व्यवस्था की समीक्षा की, दिया आवश्यक निर्देश

सारंडा में नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट में सहायक कमांडेंट घायल, एयरलिफ्ट

SBU में टेक फेस्ट का शानदार आयोजन, स्टूडेंट्स ने जमकर मस्ती की

  • About us
  • Contact Us
  • Advertise with us

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.