लखनऊ : अयोध्या में राममंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का निधन हो गया है. उनका इलाज लखनऊ के पीजीआई हॉस्पिटल में चल रहा था. वे 85 साल के थे. पिछले 34 साल से वे रामलला की पूजा कर रहे थे. पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास को पिछले दिनों तबीयत खराब होने के कारण पीजीआई लखनऊ में भर्ती कराया गया था.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आचार्य सत्येंद्र दास के निधन पर शोक जताया है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी आचार्य सत्येंद्र दास के निधन पर शोक जताया है. उनके निधन से अयोध्या राम नगरी में शोक की लहर है.













