रामगढ़: झारखंड में अपराध घटना का नाम नहीं ले रहा है. अपराधियों के मनोबल बढ़े हुए हैं. रविवार देर शाम रामगढ़ जिले के कुजू ओपी क्षेत्र अतर्गतू बाइक सवार अपराधियों ने कोयला व्यवसायी तपेश्वर केसरी के बेटे अनिल केसरी केसरी को गोली मार दी है. अनिल केसरी घायल हो गया है. गोलीबारी की इस घटना से व्यवसाईयों में दहशत व्याप्त है.
घटना की सूचना मांडू के इंस्पेक्टर सुरेश लिंडा घटनास्थल पहुंचे.
इसके अलावा ओपी प्रभारी और बोकारो वेस्ट की पुलिस पहुंची. पुलिस के अनुसार अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है.














