न्यूज़ डेस्क : जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद भारत के उप राष्ट्रपति का पद रिक्त हो गया था। संसद के इसी मानसून सत्र में उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद से नए उप राष्ट्रपति पद के नामों पर चर्चा शुरू हो गई। कई नाम चर्चा में आए। लेकिन आज यानी रविवार को भाजपा नेतृत्व ने बैठक में यह तय कर दिया। वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन को एनडीए का प्रत्याशी घोषित किया गया।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पत्रकारों को बताया कि बैठक में महाराष्ट्र के वर्तमान राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन का नाम तय हुआ है। एनडीए के सभी घटक दल का भी उनके नाम पर समर्थन है जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि विपक्ष के लोगों को भी उन्हें समर्थन देना चाहिए ताकि निर्विरोध निर्वाचन हो सके।
मालूम हो कि क राधाकृष्णन तमिलनाडु भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। तमिलनाडु में भाजपा की स्थिति मजबूत करने में उनकी बड़ी भूमिका रही है।सी पी राधाकृष्णन सांसद भी रह चुके हैं। इसके अलावा फरवरी 2023 में उन्हें झारखंड का राज्यपाल बनाया गया। इसके अलावा तेलंगाना और पुदुचेरी के भी राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार संभाला।
झारखंड में उनका कार्यकाल लगभग डेढ़ साल का लगभग रहा।उप राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी बनने पर झारखंड के भाजपा नेताओं ने प्रतिक्रिया दी है।
प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने बधाई दी है। झारखंड भाजपा के महामंत्री और राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा ने कहा कि सी पी राधाकृष्णन को एनडीए का प्रत्याशी बनाया जाना बहुत अच्छा निर्णय है।सी पी राधाकृष्णन बहुत ही प्रशासनिक अनुभव रखने वाले हैं। मालूम हो कि झारखंड के बाद सी पी राधाकृष्णन महाराष्ट्र के राज्यपाल बने।
यह सुखद संयोग आकि झारखंड में राज्यपाल रह चुकीं द्रौपदी मुर्मू आज देश की राष्ट्रपति हैं।अब सी पी राधाकृष्णन उप राष्ट्रपति बनेंगे।














