रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर राजधानी रांची के परिक्षेत्रीय पुनर्विकास की पहल शुरू हो गयी है.इस क्रम में नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव श्री सुनील कुमार ने शुक्रवार को रांची के प्रमुख मार्गों का भौतिक निरीक्षण किया.राज्य सरकार की पेयजल उपलब्धता की प्राथमिकता को देखते हुये प्रधान सचिव ने रूक्का में निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का मुआयना भी किया। इसके अलावा राजधानी में सांस्कृतिक गतिविधियों को गति प्रदान करने के उद्देश्य से निर्माणाधीन रविद्र भवन का निरीक्षण किया.
रांची का जोनल पुनर्विकास के लिए सड़कों का सुंदरीकरण
प्रधान सचिव सुनील कुमार ने जुडको द्वारा रांची के परिक्षेत्रीय विकास से संबंधित तैयार किये गये प्रस्तावों को बारीकी से देखा और रांची नगर निगम क्षेत्र के समेकित पुनर्विकास के लिए चिह्नित विभिन्न सड़कों और चौक चौराहों का भौतिक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में प्रधान सचिव कचहरी चौक, चडरी मार्ग और नियोजन कार्यालय स्थित मार्ग के विकास से संबंधित संभावनाओं को देखा.वर्तमान में उन मार्गों की वस्तुस्थिति को देखने के बाद उन्होंने कई आवश्यक दिशा निर्देश जुडको के अभियंताओं को दिया.सुनील कुमार ने अभियंताओं से कहा कि यह सभी मार्ग राजधानी की हृदयस्थली में स्थित हैं.इनकी स्थिति में संयुक्त गुणात्मक सुधार की जरूरत है। इसलिए सड़क यातायात एवं आम नागरिकों की सुविधा से जुड़ी सभी पहलुओं को प्राथमिकता देते हुये प्रस्ताव को त्वरित अंतिम रूप से तैयार किया जाये.
उन्होंने निर्देश दिया कि पुनर्विकास कार्यक्रम के तहत सड़कों का सतह नवीनीकरण करते हुये गुणवत्ता के साथ विकास किया जाये.सड़कों पर समुचित ड्रेनेज सिस्टम की व्यवस्था की जाये. पैदल चलने वाले राहगीरों को आरामदायक फुटपाथ के साथ खूबसूरत स्ट्रीट लाइटिंग का इंतजाम किया जाये.साथ ही सड़कों पर डेकोरेटिव लाइट लगाये जायें. जनसुविधा के निमित्त शौचालय और ट्राफिक बूथ का निर्माण कराया जाये. सड़कों के डिवाडर का तकनीकी रूप से सुयोग्य विकास एवं उन्नयन कार्य किये जाये। डिवाडरों पर आकर्षक पौधे भी लगाये जायें.
पेयजला पूर्ति के लिए ससमय कार्य पूरा करने का निर्देश
प्रधान सचिव सुनील कुमार ने रूक्का जलागार स्थित निर्माणाधीन जल शोध संयंत्र का निरीक्षण किया . उन्होंने एजेंसी और जुडको के अभियंताओं को आगामी ग%
© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.













