रांची – मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कहां हैं,यह पता नहीं.सूत्रों के हवाले से वे अपने निर्धारित आवास पर भी नहीं हैं.दिल्ली में हैं.इस संबंध में कोई ठिकाना नहीं मिल रहा है. ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय को जिद है कि जमीन घोटाला मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से 31 जनवरी तक पूछताछ कर लेगी.जगह ,स्थान मुख्यमंत्री पर छोड़ा गया था लेकिन मुख्यमंत्री ने अपनी व्यस्तता का हवाला देकर 31 तक पूछताछ के लिए उपलब्ध होने में असमर्थता जताई थी लेकिन इस बीच मुख्यमंत्री दिल्ली गए हैं.
दिल्ली में उनका कोई निर्धारित कार्यक्रम है.ऐसा समझा जाता है कि मुख्यमंत्री कानूनी सलाह ले रहे हैं.इधर मुख्यमंत्री के संबंध में यह जानकारी आ रही है कि वह अपने शांतिनिकेतन स्थित आवास पर नहीं है.मीडिया में आई खबरों के अनुसार झारखंड भवन के चालक को ईडी के अधिकारी ने अपने पास मुख्यमंत्री के बारे में जानकारी लेने के लिए रखा है. बताया जा रहा है कि दिल्ली स्थित झारखंड भवन के कई कर्मचारियों का फोन भी जब्त कर दिया गया है. आगे क्या होता है, यह कयास लगाया जा रहा है.पूरी सनसनी फैली हुई है.रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं वहीं शहर के विभिन्न स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं.प्रमुख विपक्षी दल भाजपा के प्रदेश मुख्यालय के बाहर भी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं.
© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.













