रांची गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम की कड़ी में बैंड डिस्प्ले और एट होम कार्यक्रम का आयोजन होता है.राज भवन परिसर में इसका आयोजन होता है. शनिवार को इस कार्यक्रम का आयोजन राज भवन परिसर में हुआ जिसमें राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन शामिल हुए.इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावा विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी शामिल हुए.इस कार्यक्रम के दौरान पंजाब रेजीमेंट के अलावा अन्य स्कूल के बच्चों ने बैंड डिस्प्ले में हिस्सा लिया.
लेकिन सबसे रोचक बात जो इस कार्यक्रम के दौरान सामने आई मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कार्यक्रम समाप्त होने से पहले यहां से निकल गए. बताया जा रहा है कि उन्होंने राज्यपाल को कहा कि उन्हें बाहर जाना है और वे दूसरे दरवाजे से निकलकर आवास चले गए.
© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.













