पटना- बिहार में बड़ी वैकेंसी आई है.बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के द्वारा संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है.28 सितंबर से आवेदन भरा जा सकेगा.1957 पदों पर नियुक्ति के लिए इस परीक्षा का आयोजन हो रहा है.
विभिन्न कैडर में नियुक्ति होगी.सर्वोच्च कैडर एसडीएम का है.इन सभी पदों पर नियुक्ति के लिए पहले प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन होगा जो नवंबर के अंतिम सप्ताह में आयोजित होने की संभावना है.प्रारंभिक परीक्षा में क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थियों के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन फरवरी 2025 में होगा.
संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के लिए डेढ़ सौ अंक का ऑब्जेक्टिव पेपर होगा जिसमें सामान्य अध्ययन से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे.यह पेपर मुख्य परीक्षा की पात्रता के लिए क्वालीफाई करने के लिए होगी.मेरिट लिस्ट का निर्धारण मुख्य परीक्षा में आए अंक और इंटरव्यू के प्राप्तांक को जोड़कर होगा.मुख्य परीक्षा में कुल 900 अंक के पेपर होंगे..सामान्य अध्ययन के दो पेपर (300-300 अंक प्रति पेपर) के होंगे.इसके अलावा निबंध के एक पेपर 300 अंक के होंगे. ऐच्छिक विषय भी रखना होगा लेकिन इसमें आए अंक मेरिट लिस्ट में शामिल नहीं होंगे. लेकिन इसमें आयोग के द्वारा निर्धारित न्यूनतम अर्हता के अंक प्राप्त करने अनिवार्य होंगे.












