न्यूज डेस्क : सुरों की मलिका आशा भोंसले का निधन हो गया है। उनके निधन पर शोक संदेश प्रेषित किए जा रहे हैं।
भारतीय संगीत की अमर धरोहर आशा भोसले के निधन से युग का अवसान – डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा
रांची: भारतीय संगीत जगत की महान सुर-साधिका, पद्म विभूषण से सम्मानित सुप्रसिद्ध गायिका Asha Bhosle के निधन पर राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
उन्होंने कहा कि आशा भोसले का निधन भारतीय संगीत जगत के एक युग का अवसान है। उन्होंने अपने आठ दशकों के शानदार संगीत सफर में हजारों गीतों के माध्यम से भारतीय सिनेमा और संगीत को नई पहचान दी।
डॉ. प्रदीप वर्मा ने कहा कि आशा ताई की गायकी हर पीढ़ी के दिलों में बसती है और उनका योगदान सदैव अमिट रहेगा। उनकी आवाज भारतीय संस्कृति की आत्मा बनकर हमेशा गूंजती रहेगी।
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
#AshaBhonsle #PradipVarma













