रांची: बजट सत्र को लेकर सभी दल अपने विधायक के साथ रणनीति बनाते हैं.झारखंड विधानसभा में सबसे बड़ा विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी है.इसके विधायकों की बैठक आज शाम प्रदेश कार्यालय में बुलाई गई है.बैठक की अध्यक्षता बाबूलाल मरांडी करेंगे.झारखंड विधानसभा में भाजपा के कुल 21 विधायक हैं.
नेता प्रतिपक्ष के लिए पार्टी को अपना नेता यानी विधायक दल का नेता चुनना होगा.फिलहाल जो संकेत मिले हैं उसके अनुसार भाजपा विधायक दल का नेता अभी नहीं चुना जाएगा.संभव है कि बजट सत्र के दौरान यह काम हो जाए.परंतु आज की बैठक में ऐसा कुछ नहीं है.विधायक दल का नेता चुनने के लिए केंद्र के द्वारा ऑब्जर्वर भेजा जाता है.इसलिए फिलहाल विधायक दल का नेता कोई नहीं चुना जाएगा और ना ही झारखंड विधानसभा को नेता प्रतिपक्ष मिलेगा.पार्टी सूत्रों के अनुसार विधायक दल के नेता को लेकर पार्टी के अंदर पेंच है.वैसे सामान्य रूप से यह समझाया जा रहा है कि बाबूलाल मरांडी नेता प्रतिपक्ष हो सकते हैं.परंतु दावेदारी सात बार के विधायक सी पी सिंह की भी है.नवीन जायसवाल की चाहत भी दिख रही है. नवीन जायसवाल चार बार के विधायक हैंं.
समझा जा रहा है कि पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व आने वाले कुछ दिनों में इस संबंध में ठोस निर्णय लेकर किसी को केंद्रीय आब्जर्वर के रूप में झारखंड भेजेगा तब विधायक दल का नेता चुना जाएगा.














