धनबाद : झरिया की भाजपा विधायक रागिनी सिंह ने ने आरोप लगाया है कि उनके पारिवारिक राजनीतिक प्रतिद्वंदी उनकी हत्या की साजिश रच रहे हैं उनके कतरास मोड़ स्थित कार्यालय में सुबह जिस प्रकार से गोलीबारी की गई उस हिसाब से प्रतीत होता है कि उनके जो राजनीतिक विरोधी हैं, वे हत्या करने की साजिश रच रहे हैं. कतरास मोड़ स्थित कार्यालय में सुबह गोलीबारी की गई. विधायक रागनी सिंह का कहना है कि यह संयोग है कि सुबह उस समय कार्यालय में मौजूद नहीं थीं. सामान्य रूप से वह कार्यालय में रहती हैं.![]()
भाजपा विधायक रागिनी सिंह का आरोप उनके ही गोतिया परिवार पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के देवर की यह साजिश है. मालूम हो कि धनबाद कोयला क्षेत्र में पूर्व विधायक सूर्य देव सिंह के परिवार का दबदबा रहा है. यही पारिवारिक क्लेश कई हत्याओं को अंजाम दे चुका है. पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है. लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि शूटर रागिनी सिंह के कार्यालय में गोलीबारी की जाती है. भाजपा विधायक रागिनी सिंह का आरोप है कि उनके राजनीतिक प्रतिद्वंदी को सरकार का संरक्षण प्राप्त है.













