रांची: रांची नगर निगम की मेयर रोशनी खलको की माता का निधन हो गया है। इस पर शोक संवेदना व्यक्त की जा रही है। झारखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता, उपाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा ने राँची की मेयर रोशनी खलखो की मां बॉबी तिर्की पर शोक जताया है।उनके निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। उनके निधन से न केवल परिवार, बल्कि समूचे सामाजिक एवं सार्वजनिक जीवन में एक अपूरणीय क्षति हुई है।
राज्यसभा सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि स्वर्गीय बॉबी तिर्की जी का जीवन सादगी, सेवा और पारिवारिक मूल्यों का प्रतीक रहा है। उनका स्नेह और मार्गदर्शन सदैव परिवार एवं समाज को प्रेरित करता रहेगा।
उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।इस दुःख की घड़ी में हम सभी की संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं।














