• About us
  • Contact Us
  • Advertise with us
Newsletter
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
PostNxt - Breaking News | Live
No Result
View All Result
Home झारखंड

JMM के सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर दिए गए बयान पर भाजपा की आपत्ति

February 26, 2026
189
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

 

न्यूज डेस्क : भाजपा ने  एस आई आर पर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर प्रतिक्रिया दी है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस पर कड़ा पलटवार करते हुए कहा कि तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर जनता को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रतुल शाहदेव ने कहा कि पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची से संबंधित मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा न्यायिक अधिकारियों की नियुक्ति का निर्णय अत्यंत गंभीर परिस्थितियों में लिया गया। वहां मतदाता सूची में लगभग 80 लाख विसंगतियां पाई गई थीं। यह निर्णय स्पष्ट रूप से स्थानीय प्रशासन की निष्पक्षता और विश्वसनीयता पर न्यायालय की चिंता और अविश्वास को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया चुनाव की पवित्रता पर जब प्रश्नचिह्न लगता है, तब न्यायपालिका को हस्तक्षेप करना पड़ता है। ऐसे संवेदनशील विषय को राजनीतिक लाभ के लिए तोड़-मरोड़ कर प्रस्तुत करना लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ खिलवाड़ है।

दूसरे मुद्दे पर प्रतुल शाहदेव ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को “ऐतिहासिक राहत” मिलने का जेएमएम का दावा पूरी तरह भ्रामक और तथ्यों से परे है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री को केवल समन की अवहेलना (नॉन-कम्प्लायंस) से जुड़े तकनीकी पहलू पर राहत मिली है, जबकि कथित भूमि घोटाले से संबंधित मूल आपराधिक मामला आज भी यथावत चल रहा है।प्रतुल ने कहा कि जनता को गुमराह करने के लिए आधे-अधूरे सच को “ऐतिहासिक जीत” बताना राजनीतिक ईमानदारी के विपरीत है। यदि मुख्यमंत्री निर्दोष हैं तो उन्हें जांच प्रक्रिया का पूरा सामना करना चाहिए, न कि कानूनी प्रक्रियाओं को राजनीतिक ढाल बनाना चाहिए।उन्होंने अंत में कहा कि भाजपा न्यायपालिका का सम्मान करती है और कानून के शासन में विश्वास रखती है, जबकि जेएमएम न्यायालय के निर्णयों को भी राजनीतिक चश्मे से देख रही है। झारखंड की जनता सच्चाई जानती है और भ्रम फैलाने की राजनीति को स्वीकार नहीं करेगी।

#BJP #JMM #Hemantsoren

Related Posts

चंपाई सोरेन के पोते वीर सोरेन के निधन पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद प्रदीप वर्मा ने जताया शोक
झारखंड

चंपाई सोरेन के पोते वीर सोरेन के निधन पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद प्रदीप वर्मा ने जताया शोक

February 25, 2026
झारखंड सरकार का आम बजट जनता के लिए नहीं,किन नेताओं ने कहा
झारखंड

झारखंड सरकार का आम बजट जनता के लिए नहीं,किन नेताओं ने कहा

February 24, 2026
झारखंड के चतरा जिले में प्लेन क्रैश, रांची से उड़ते संपर्क टूट गया था
झारखंड

झारखंड के चतरा जिले में प्लेन क्रैश, रांची से उड़ते संपर्क टूट गया था

February 24, 2026
सीनियर नेशनल आर्बिटर्स सेमिनार का दो दिवसीय आयोजन
खेल

सीनियर नेशनल आर्बिटर्स सेमिनार का दो दिवसीय आयोजन

February 22, 2026
चरित्र निर्माण और व्यक्तित्व विकास पर फोकस,SBU में कार्यशाला का समापन
झारखंड

चरित्र निर्माण और व्यक्तित्व विकास पर फोकस,SBU में कार्यशाला का समापन

February 22, 2026
SBU में चरित्र निर्माण पर बड़ा कार्यक्रम, कार्यशाला का आयोजन
झारखंड

SBU में चरित्र निर्माण पर बड़ा कार्यक्रम, कार्यशाला का आयोजन

February 20, 2026
Load More

Categories tes

  • Uncategorized
  • अपराध
  • खेल
  • घटना
  • झारखंड
  • झारखंड सरकार
  • देश
  • धर्म और संस्कृति
  • बिज़नेस
  • बिहार
  • बिहार चुनाव
  • भारत सरकार
  • मनोरंजन
  • राजनितिक
  • विदेश
  • शिक्षा
  • हादसा

JMM के सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर दिए गए बयान पर भाजपा की आपत्ति

चंपाई सोरेन के पोते वीर सोरेन के निधन पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद प्रदीप वर्मा ने जताया शोक

झारखंड सरकार का आम बजट जनता के लिए नहीं,किन नेताओं ने कहा

  • About us
  • Contact Us
  • Advertise with us

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.