रांची- भारतीय जनता पार्टी में इस चुनावी मौसम में दूसरे दलों से नेताओं के आने का सिलसिला जारी है.दूसरे दल के नेता भाजपा की सदस्यता ले रहे हैं.शुक्रवार को रांची के प्रदेश कार्यालय में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी के नेता राजीव रंजन सिंह के अलावा राष्ट्रीय जनता दल के नेता हरदेव साहू शामिल हुए.इसके अलावा बड़कागांव की निर्दलीय प्रत्याशी रह चुकी अंजू देवी भी अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुईं.
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत का सम्मान पूरी दुनिया में बढ़ाया है.देश आज प्रगति की राह पर है.कांग्रेस जैसी पार्टी देश का विकास रोक रखी थी.आज जब देश में विकास हो रहा है और भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई हो रही है तो विरोधी का घबड़ाए हुए हैं.उन्होंने यह भी कहा कि जिसने गरीबों का हक मारा है, उसके खिलाफ कार्रवाई जरूर होगी.उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और अन्य दलों का हाल सबके सामने है.झारखंड में हेमंत सरकार में जमीन की लूट धड़ल्ले से हो रही थी. इस मौके पर रांची के सांसद संजय सेठ जी मौजूद थे.











