रांची: झारखंड बीजेपी के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को पार्टी विधायक दल का नेता चुन लिया गया है. पार्टी के विधायकों का कहना है कि सर्वसम्मति से बाबूलाल मरांडी के नेता चुना गया है. इसके लिए धनबाद विधायक राज सिन्हा और हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने प्रस्ताव रखा. नीरा यादव और प्रकाश राम ने उसका समर्थन किया.
- बाबूलाल मरांडी विधायक दल के नेता के सबसे बड़े दावेदार थे. Postnxt ने पहले ही बता दिया था कि बाबूलाल मरांडी विधायक दल का नेता चुने जाएंगे. अन्य दावेदार में सी पी सिंह और चंपाई सोरेन का नाम चल रहा था. नवीन जायसवाल के नाम की भी चर्चा थी. भाजपा की केंद्रीय इकाई ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लक्ष्मण को पर्यवेक्षक बनाया था.इन दोनों की मौजूदगी में विधायक दल की बैठक हुई.भूपेंद्र यादव ने कहा कि बाबूलाल मरांडी बहुत सुलझे हुए नेता हैं.
बाबूलाल मरांडी ने केंद्रीय नेतृत्व और अपने सभी विधायकों के प्रति आभार जताया है.उन्होंने कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास के साथ यह दायित्व दिया है वह पूरा करेंगे.
राज्यसभा सांसद और महामंत्री प्रदीप वर्मा ने बाबूलाल मरांडी को बधाई देते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष के रूप में उनका मार्गदर्शन सभी विधायकों को मिलेगा. झारखंड सरकार की कथित जन विरोधी नीति के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष होगा.
विधायक राज सिन्हा ने कहा कि सर्वसम्मति से बाबूलाल मरांडी को नेता चुना गया है.इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और वरिष्ठ विधायक सी पी सिंह जैसे दावेदार नहीं पहु़चे.विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने बाबूलाल मरांडी को बधाई दी है.















