• About us
  • Contact Us
  • Advertise with us
Newsletter
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
PostNxt - Breaking News | Live
No Result
View All Result
Home खेल

Asian Women’s Hockey championship के लिए हो जाइए तैयार, जरूर पढ़ लीजिए

October 26, 2023
189
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

“झारखंड में हॉकी” *देश में पहली बार वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस का आयोजन, झारखंड को मेजबानी*

रांची: देश में पहली बार हो रहे अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के आयोजन का एक बड़ा गवाह झारखंड राज्य बनने जा रहा है. दरअसल झारखंड की राजधानी रांची के मोरहाबादी स्थित मरंग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम में 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक झारखंड एशियाई महिला चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन हो रहा है.जिसको देखते हुए राज्य सरकार और युवा खेल विभाग ने इसके लिए बड़े पैमाने पर तैयारी की है.गौरतलब है कि झारखंड एशियाई महिला चैंपियंस ट्रॉफी में 6 देशों के खिलाड़ी भाग ले रहे है.

*6 देशों के खिलाडी लेंगे भाग*

झारखंड की राजधानी रांची में पहली दफा ऐसा देखने को मिलेगा जहां एक साथ 6 देशों के खिलाड़ी भाग लेंगे बता दे कि 27 अक्टूबर से 5 नवंबर, 2023 तक चलने वाले महिला एशियन हॉकी चैंपियन्स ट्रॉफी में भारत के अलावा जापान, दक्षिण कोरिया,मलेशिया,थाईलैंड,चीन के खिलाड़ी लेंगे भाग.

*चैंपियनशिप के पहले दिन खेले जाएंगे तीन मैच*

वहीं प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चीन और थाइलैंड की टीमें बुधवार को रांची पहुंच गईं और दोनों ही टीमों का एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया. चैंपियनशिप के पहले दिन तीन मैच खेले जाएंगे.मेजबान भारत का सामना थाइलैंड से रात साढ़े आठ बजे, जापान का मलेशिया से शाम चार बजे और चीन का कोरिया से शाम सवा छह बजे से होगा.चीन,मलेशिया और थाईलैंड की टीमें भी हिस्सा ले रही हैं.

*किन वाहनों का होगा प्रवेश*

मैच के दैरान काफी संख्या में वाहन होने की संभावना जताई जा रहे है, जिसको देखते हुए एशियाई वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर ट्रैफिक एसपी कुमार गौरव ने रूट चार्ट जारी किया है,बता दे कि डीसी आवास मोड़ से सांसद शिबू सोरेन आवास होकर मरांग गोमके जयपाल सिंह हॉकी स्टेडियम तक सिर्फ टीम की बसें, मीडियाकर्मी और पासधारी वाहनों को प्रवेश करने दिया जाएगा. सामान्य वाहन के प्रवेश पर रोक लगायी गई है. मोरहाबादी बापू वाटिका की तरफ से सिर्फ पासधारी वाहन ही वीवीआईपी, मीडियाकर्मी ही प्रवेश कर सकेंगे.

*ये टीमें ले रही हैं भाग*

भारत
जापान
कोरिया
मलेशिया
चीन
थाइलैंड

*गेट नंबर से जानिए कहा से करना है प्रवेश*

*गेट नंबर 1* – मोराबादी टीओपी की तरफ से खिलाड़ियों, हॉकी इंडिया के तकनीकी पदाधिकारी और ब्रॉडकास्ट का होगा प्रवेश

*गेट नंबर 2* : स्टेडियम का मुख्य प्रवेश द्वार से वीवीआईपी, मीडिया और निमंत्रण कार्डधारी दर्शकों का प्रवेश होगा

*गेट नंबर 3* – बापू वाटिका के सामने से सामान्य दर्शकों का प्रवेश होगा.

*गेट नंबर 4* :करमटोली स्थित प्रेस क्लब के बगल से सामान्य दर्शकों का प्रवेश होगा. दर्शकों के लिए वाहन पार्किंग की व्यवस्था आईएमए भवन पार्किंग स्थल में होगी.

*मैच का पूरा शेड्यूल*

*27 अक्टूबर 2023*

4.00 बजे : जापान बनाम मलेशिया
6.15 बजे : चीन बनाम कोरिया
8.30 बजे : भारत बनाम थाईलैंड

*28 अक्टूबर 2023*

4.00 बजे : जापान बनाम कोरिया
6.15 बजे: थाईलैंड बनाम चीन
8.30 बजे : भारत बनाम मलेशिया

*29 अक्टूबर 2023 : रेस्ट डे*

*30 अक्टूबर 2023*

4.00 बजे : कोरिया बनाम मलेशिया
6.15 बजे : थाईलैंड बनाम जापान
8.30 बजे: चीन बनाम इंडिया

*31 अक्टूबर 2023*

4.00 बजे : कोरिया बनाम थाईलैंड
6.15 बजे : मलेशिया बनाम चीन

8.30 बजे: जापान बनाम भारत

*01 नवंबर 2023 : रेस्ट डे*

*02 नवंबर 2023*

4.00 बजे: मलेशिया बनाम थाईलैंड
6.15 बजे : चीन बनाम जापान
8.30 बजे : इंडिया बनाम कोरिया

*03 नवंबर 2023 : रेस्ट डे*

-04 नवंबर 2023-

3.30 बजे : 5th in Pool बनाम 6th in Pool

6.00 बजे : 2nd in Pool बनाम 3rd in Pool

8.30 बजे : 1st in Pool बनाम 4th in Pool

-5 नवंबर 2023-

6.00 बजे : Loser SF 1 बनाम Loser SF 2

8.30 बजे : Winner SF1 बनाम Winner SF 2

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि एशिया की सर्वश्रेष्ठ महिला हॉकी टीमों का स्वागत करना हमारे लिए सम्मान और बड़ा सौभाग्य है.पिछले एक दशक में झारखंड में हॉकी काफी ऊंचाइयों तक पहुंची है और इस राज्य के कई खिलाड़ी जूनियर और सीनियर दोनों टीमों में भारत के लिए खेल रहे हैं. हमने पिछले कुछ वर्षों में इस खेल में कई ओलंपियन भी तैयार किए है और मेरा मानना है कि रांची में टूर्नामेंट का 7 वां संस्करण युवाओं को इस खेल को अपनाने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित करेगा.
सीएम हेमंत सोरेन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की ने कहा: “मैं हॉकी इंडिया की ओर सीएम हेमंत सोरेन को विकास और प्रचार के प्रति उनके अटूट समर्थन के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करना चाहता हूं.

22 तारीख से ही टीमों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था. सबसे पहले जापान की टीम पहुंची. उसी दिन रात में इंडियन टीम रांची पहुंची. रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर 6 देशों की खिलाड़ी पहुंची थी तो झारखंड हॉकी एसोसिएशन की तरफ से झारखंड के पारंपरिक संस्कृति और संगीत के साथ एयरपोर्ट पर सभी देशों के खिलाड़ियों का स्वागत किया गया और भारतीय हॉकी एसोसिएशन के महासचिव भोलानाथ सिंह ने सभी खिलाड़ियों को झारखंडी गमछा और माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया. झारखंड के लोगों के प्रेम और यहां की संस्कृति को देखते हुए 6 देशों के खिलाड़ी भी अपने आपको रोक नहीं पाए और ढोल मांदर की थाप पर थिरकते हुए नजर आए.(करिश्मा)

Related Posts

रांची की बेटी जया ने विदेश में ऊंचा किया भारत का मान
देश

रांची की बेटी जया ने विदेश में ऊंचा किया भारत का मान

December 12, 2025
SBU ने गुंटूर में जीता स्मार्ट इंडिया हैकाथोन
खेल

SBU ने गुंटूर में जीता स्मार्ट इंडिया हैकाथोन

December 10, 2025
चैंपियनशिप जीतने वाली अंडर 14 फुटबॉल टीम से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
खेल

चैंपियनशिप जीतने वाली अंडर 14 फुटबॉल टीम से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

December 9, 2025
गोवा नाइट क्लब अग्निकांड में झारखंड के तीन लोगों की मौत,CM हेमंत सोरेन ने जताया शोक
झारखंड

गोवा नाइट क्लब अग्निकांड में झारखंड के तीन लोगों की मौत,CM हेमंत सोरेन ने जताया शोक

December 7, 2025
अपराध

गोवा नाइट क्लब में लगी आग, 25 की मौत

December 7, 2025
देश

रूस के राष्ट्रपति का भारत में स्वागत। प्रधानमंत्री एयरपोर्ट पहुंचकर रिसीव किया

December 4, 2025
Load More

Recent News

IndiGo की फ्लाइट की रांची एयरपोर्ट पर हार्ड लैंडिंग, बड़ा हादसा टला।

IndiGo की फ्लाइट की रांची एयरपोर्ट पर हार्ड लैंडिंग, बड़ा हादसा टला।

by postnext
December 13, 2025

राजधानी रांची के लिए वरदान साबित होगा यह फ्लाईओवर, जानिए विस्तार से

राजधानी रांची के लिए वरदान साबित होगा यह फ्लाईओवर, जानिए विस्तार से

by postnext
December 13, 2025

झारखंड में भाजपा का अध्यक्ष चुनना बड़ी चुन्नौती, तेज तर्रार नेतृत्व की जरूरत

झारखंड में भाजपा का अध्यक्ष चुनना बड़ी चुन्नौती, तेज तर्रार नेतृत्व की जरूरत

by postnext
December 13, 2025

ED की कोयला कारोबारियों के ठिकानों पर रेड, जानिए पूरा मामला

ED की कोयला कारोबारियों के ठिकानों पर रेड, जानिए पूरा मामला

by postnext
December 13, 2025

CAG की रिपोर्ट में पत्थर, बालू की अवैध ढुलाई से करोड़ों के राजस्व का नुकसान

CAG की रिपोर्ट में पत्थर, बालू की अवैध ढुलाई से करोड़ों के राजस्व का नुकसान

by postnext
December 11, 2025

SBU ने गुंटूर में जीता स्मार्ट इंडिया हैकाथोन

SBU ने गुंटूर में जीता स्मार्ट इंडिया हैकाथोन

by postnext
December 10, 2025

SC ने साहिबगंज में अवैध खनन की CBI जांच को सही माना

SC ने साहिबगंज में अवैध खनन की CBI जांच को सही माना

by postnext
December 10, 2025

Categories tes

  • Uncategorized
  • अपराध
  • खेल
  • घटना
  • झारखंड
  • झारखंड सरकार
  • देश
  • धर्म और संस्कृति
  • बिज़नेस
  • बिहार
  • बिहार चुनाव
  • भारत सरकार
  • मनोरंजन
  • राजनितिक
  • विदेश
  • शिक्षा
  • हादसा

IndiGo की फ्लाइट की रांची एयरपोर्ट पर हार्ड लैंडिंग, बड़ा हादसा टला।

राजधानी रांची के लिए वरदान साबित होगा यह फ्लाईओवर, जानिए विस्तार से

झारखंड में भाजपा का अध्यक्ष चुनना बड़ी चुन्नौती, तेज तर्रार नेतृत्व की जरूरत

  • About us
  • Contact Us
  • Advertise with us

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.