न्यूज डेस्क : झारखंड के चतरा जिले से यह ख़बर आई है। यहां एक एयर एंबुलेंस हादसे का शिकार हो गया है। इसमें कुल 7 लोग सवार थे। दो पायलट थे। इस एयर एंबुलेंस में संजय कुमार मरीज थे। उनके साथ अर्चना देवी और धीरू कुमार थे। जानकारी के अनुसार स्वराजदीप सिंह और विवेक विकास भगत पायलट थे।

इस एयर एंबुलेंस में एक डॉक्टर विकास कुमार गुप्ता और एक पारा मेडिकल स्टाफ सचिन कुमार मिश्रा शामिल थे। राहत और बचाव कार्य चलाया गया। जानकारी के अनुसार रांची से उड़ने के बाद शाम 7.34 बजे इस विमान का ATC से संपर्क टूट गया।यह एयर एंबुलेंस RED BIRD एविएशन कंपनी का था। घटना पर झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू, पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन, सांसद प्रदीप वर्मा आदि लोगों ने दुख जताया है।

#Planecrash #Chatra












