
रांची : राजधानी रांची में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है.यह चिंता का विषय है. एक और चिंता का बड़ा विषय यह है कि डेंगू के बाद अब चिकनगुनिया का भी मामला बढ़ता जा रहा है. इसके मरीज की संख्या बढ़ती जा रही है. पिछले 24 घंटे में चिकनगुनिया के 42 मरीज मिले हैं. सैंपल्स की जांच से ये आंकड़े सामने आए हैं.
पिछले 24 घंटे में चिकनगुनिया के हैं जो मामले सामने आए हैं. वे सिर्फ रांची जिले के हैं.इसने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है.जबकि डेंगू के मामले भी पूरे राज्य में आए हैं. पूरे प्रदेश में डेंगू के 30 नए केस सामने आए हैं.यह आंकड़ा पिछले 24 घंटे का है. अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है.
वैसे साफ सफाई का काम नगर निगम के द्वारा किया जा रहा है इसके लिए अलग से ट्रांस फोर्स गठित है.पूरे प्रदेश में नगर निकाय की टीम जांच पड़ताल कर रही है. सर्वे किया जा रहा है. लोगों से अपील भी की जा रही है कि वे पानी को कहीं भी जमा नहीं होने दें.
डॉक्टर का कहना है कि लोगों को शरीर पर पूरे वस्त्र पहनना चाहिए.इसके अलावा रात में मच्छरदानी लगाकर सोना चाहिए. ऐसा नहीं की झारखंड में ही डेंगू और चिकनगुनिया का मामला फैल रहा है बल्कि यह बिहार, पश्चिम बंगाल ओडिशा में भी यह बीमारी फैली हुई है.
डेंगू और चिकनगुनिया के प्रसार के कारण तो लोग समझ रहे हैं. कहीं भी जल जमाव नहीं होना चाहिए.हम सभी को पता है कि डेंगू के मच्छर साफ पानी में पनपते हैं यानी उसमें लार्वा छोड़ते हैं. यह बीमारी वायरस से फैलती है. यह संक्रमण ह्यूमन टच से नहीं फैलता है. जब तक की कोई मच्छर किसी संक्रमित व्यक्ति को काटकर फिर दूसरे व्यक्ति को काटता है और वहां वह संक्रमण के वायरस डाल देता है.तभी दूसरा व्यक्ति संक्रमित होता है. इसलिए अगर घर में कोई संक्रमित व्यक्ति है तो उसे परहेज करने की जरूरत नहीं है. एहतियात जरूर प्रार्थना चाहिए.
चिकनगुनिया से संक्रमित मैरिज में कई तरह के लक्षण दिखाई देते हैं सबसे बड़ा लक्षण यह है की बेतहाशा बुखार.यह बुखार कभी-कभी 104 डिग्री फारेनहाइट तक पहुंच जाता है. इसके अलावा मांसपेशियों में जबरदस्त दर्द. उल्टी आना, इसके अलावा सर दर्द की भी शिकायत रहती है. चिकित्सकों के अनुसार मच्छर के काटने के चार से 15 दिन तक के बीच बीमारी के लक्षण उभर सकते हैं. इस बीमारी से घबराने की जरूरत नहीं है बल्कि उचित उपचार करने की आवश्यकता है. पूरे प्रदेश में डेंगू के मामले तो बड़े ही हैं.रांची के अलावा जमशेदपुर,बोकारो,धनबाद में संख्या अधिक है.(DESK)













