रांची: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार के नेतृत्व में झारखंड में SIR की प्रक्रिया चल रही है। आज उन्होंने अपना स्व गणना प्रपत्र भरा। उनके आवास पर BLO पहुंची और यह कार्य पूरा करवाया।
SIR के तहत:-
*बीएलओ द्वारा सीमित समय में पूरे मतदान केंद्र क्षेत्र के मतदाताओं के घर घर जाकर सेवा प्रदान करना है*
*बीएलओ जब आपके घर आये तो यथासंभव हाथों हाथ अपना इन्यूमरेशन फॉर्म भरकर एवं हस्ताक्षर कर जमा करें मतदाता – के. रवि कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी।*
==============
रांची।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के तहत अपना इन्यूमरेशन फॉर्म यानी स्व गणना प्रपत्र भरकर एवं हस्ताक्षर कर 64 –हटिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत अपने मतदान केंद्र संख्या 374 कि बीएलओ अन्नु कच्छप को जमा किया। के. रवि कुमार ने राज्य के प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिकों से आग्रह किया है कि बीएलओ जब आपके घर आयें तो यथा–संभव हाथों हाथ अपना तथा अपने परिवार का इन्यूमरेशन फॉर्म भरकर/भवरवाकर एवं हस्ताक्षर कर/ कराकर अपने बीएलओ को अवश्य जमा करें। बीएलओ द्वारा सीमित समय में पूरे मतदान केंद्र क्षेत्र के सभी घरों तक जाकर सेवा प्रदान करना है।
उन्होंने सभी कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों से भी आग्रह किया है कि वे अपने सुविधानुसार जल्द से जल्द अपने बीएलओ से संपर्क करते हुए अपना तथा अपने परिजनों का इन्यूमरेशन फॉर्म भरवाना सुनिश्चित करें एवं भारत निर्वाचन आयोग के लक्ष्य “एक भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची से छूटेगा नहीं एवं एक भी अपात्र व्यक्ति मतदाता सूची में जुड़ेगा नहीं” को प्राप्त करने में अपनी महती भूमिका का निर्वहन करें।
इस मौके पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के आवास पर 64 हटिया विधानसभा क्षेत्र के एईआरओ सुदीप्त राज, बीएलओ सुपरवाईजर एवं कंप्यूटर ऑपरेटर भी उपस्थित थे ।
#SIR #BLO #KRavikumar





