• About us
  • Contact Us
  • Advertise with us
Newsletter
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
PostNxt - Breaking News | Live
No Result
View All Result
Home Uncategorized

देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी बड़े प्लेसमेंट के मौके मिल रहे SBU के स्टूडेंट्स को। जानिए।

June 9, 2026
189
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

रांची: शिक्षा के क्षेत्र में दिन ब दिन नई ऊंचाई छू रहे शिक्षण संस्थान SBU के स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट में बड़े आकर्षक पैकेज मिल रहे हैं। देश ही नहीं विदेश में अवसर मिल रहे हैं।

सरला बिरला विश्वविद्यालय के छात्रों को यूएई में मिला प्लेसमेंट:-

सरला बिरला विश्वविद्यालय ने एक बार फिर अपने उत्कृष्ट प्लेसमेंट रिकॉर्ड में नया अध्याय जोड़ते हुए बी.टेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (2022-2026) बैच के दो छात्रों को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) स्थित प्रतिष्ठित प्रौद्योगिकी कंपनी यूरुसिस में उच्च वेतनमान पर प्लेसमेंट दिलाने में सफलता प्राप्त की है।

विश्वविद्यालय के छात्र अभिराज आर्यन को AED 124,400 प्रति वर्ष (लगभग ₹32.50 लाख प्रतिवर्ष) तथा शशांक पांडेय को AED 118,400 प्रति वर्ष (लगभग ₹31.00 लाख प्रतिवर्ष) का आकर्षक प्लेसमेंट ऑफर प्राप्त हुआ है।

वेतन पैकेज के अतिरिक्त दोनों छात्रों को लगभग ₹39 लाख का बीमा कवरेज, आवास भत्ता, भारत से आने-जाने के लिए हवाई यात्रा सुविधा, टूरिस्ट वीज़ा सहायता, एमिरेट्स आईडी एवं अन्य आवश्यक प्रोसेसिंग सहायता (डामन ब्रॉन्ज कवरेज सहित) तथा उबर/परिवहन भत्ता जैसी सुविधाएं भी कंपनी द्वारा प्रदान की जाएंगी।

इस अंतरराष्ट्रीय प्लेसमेंट अवसर को उपलब्ध कराने में सी नीयर के सीईओ मोहित कादयान का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की प्रतिभा, परिश्रम एवं विश्वविद्यालय द्वारा प्रदान की जा रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उद्योगोन्मुखी प्रशिक्षण का परिणाम है। सरला बिरला विश्वविद्यालय लगातार अपने विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

विश्वविद्यालय का प्लेसमेंट विभाग देश-विदेश की अग्रणी कंपनियों के साथ सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। वर्तमान प्लेसमेंट सत्र में कॉग्निजेंट, टीसीएस, कोटक लाइफ, कोडयंग सहित अनेक प्रतिष्ठित कंपनियां भर्ती प्रक्रिया में भाग ले रही हैं।

पिछले वर्षों में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को ईवाई, डेलॉइट, टीसीएस, बिरला ओपस, जीई एयरोस्पेस, आईटीसी होटल्स, एक्सिस बैंक, बर्जर पेंट्स, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, इंडस टावर्स, सीएट टायर्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, स्टरलाइट इलेक्ट्रिक, यूरुसिस, पिकयोरट्रेल, इन्फो एज सहित अनेक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय कंपनियों में अवसर प्राप्त हुए हैं।

इस वर्ष अब तक विश्वविद्यालय के 375 से अधिक छात्रों का सफलतापूर्वक प्लेसमेंट हो चुका है, जबकि कई कंपनियों के चयन परिणाम अभी आने शेष हैं।

SBU के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान, महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक, कुलपति प्रो सी जगनाथन एवं राज्यसभा सांसद सह निदेशक प्लानिंग एंड डेवलपमेंट डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने अभिराज आर्यन एवं शशांक पांडेय को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

#SBU #PlacementinSBU #CJagnathan #Gopalpathak #PradipVarma

Related Posts

परिमल नाथवानी के नामांकन पत्र में त्रुटि को दूर करने की मिली मोहलत, जानिए
Uncategorized

परिमल नाथवानी के नामांकन पत्र में त्रुटि को दूर करने की मिली मोहलत, जानिए

June 9, 2026
खान सर को हाई कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत, जानिए
Uncategorized

खान सर को हाई कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत, जानिए

June 9, 2026
SBU में समर इंटर्नशिप का शुभारंभ, जानिए विस्तार से
Uncategorized

SBU में समर इंटर्नशिप का शुभारंभ, जानिए विस्तार से

June 9, 2026
2029 में झारखंड में भाजपा की सरकार बनाने का लक्ष्य तय कर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन लौटे दिल्ली
Uncategorized

2029 में झारखंड में भाजपा की सरकार बनाने का लक्ष्य तय कर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन लौटे दिल्ली

June 7, 2026
Uncategorized

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का संवाद कार्यक्रम में

June 7, 2026
Uncategorized

SBU में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का आयोजन, पर्यावरण संरक्षण का भी लिया गया संकल्प

June 6, 2026
Load More

Recent News

MLA प्रदीप यादव को एक साल की सज़ा, जानिए क्या है मामला

MLA प्रदीप यादव को एक साल की सज़ा, जानिए क्या है मामला

by postnext
May 4, 2026

अंधानुकरण से बचने की जरूरत है, चुनौती को स्वीकार करें

अंधानुकरण से बचने की जरूरत है, चुनौती को स्वीकार करें

by postnext
May 3, 2026

धनबाद में बड़ा हादसा, कोल वाशरी में चार मजदूरों की दब कर मौ/त

धनबाद में बड़ा हादसा, कोल वाशरी में चार मजदूरों की दब कर मौ/त

by postnext
May 2, 2026

मुख्यमंत्री हेमंत सरकार ने जनगणना के तहत स्व गणना की प्रक्रिया पूरी की, जानिए कैसे

मुख्यमंत्री हेमंत सरकार ने जनगणना के तहत स्व गणना की प्रक्रिया पूरी की, जानिए कैसे

by postnext
May 1, 2026

चुनाव खत्म होते ही गैस की कीमत, जानिए किस गैस के मूल्य में वृद्धि हुई

चुनाव खत्म होते ही गैस की कीमत, जानिए किस गैस के मूल्य में वृद्धि हुई

by postnext
May 1, 2026

झारखंड भाजपा के अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू ने आखिरकार सभी JAC टॉपर्स को 1-1 लाख देने की घोषणा की, PostNxt को मिला श्रेय

झारखंड भाजपा के अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू ने आखिरकार सभी JAC टॉपर्स को 1-1 लाख देने की घोषणा की, PostNxt को मिला श्रेय

by postnext
April 30, 2026

ICSE की 10 वीं की परीक्षा में कोल्हान का दबदबा, रांची का भी अच्छा प्रदर्शन

ICSE की 10 वीं की परीक्षा में कोल्हान का दबदबा, रांची का भी अच्छा प्रदर्शन

by postnext
April 30, 2026

Categories tes

  • Uncategorized
  • अपराध
  • खेल
  • घटना
  • झारखंड
  • झारखंड सरकार
  • देश
  • धर्म और संस्कृति
  • बिज़नेस
  • बिहार
  • बिहार चुनाव
  • भारत सरकार
  • मनोरंजन
  • राजनितिक
  • विदेश
  • शिक्षा
  • हादसा

MLA प्रदीप यादव को एक साल की सज़ा, जानिए क्या है मामला

अंधानुकरण से बचने की जरूरत है, चुनौती को स्वीकार करें

धनबाद में बड़ा हादसा, कोल वाशरी में चार मजदूरों की दब कर मौ/त

  • About us
  • Contact Us
  • Advertise with us

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.