न्यूज डेस्क : यह महत्वपूर्ण समाचार है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की के झारखंड दौरा को लेकर जिला प्रशासन ने बहुत तैयारी कई दिनों से कर रहा था। पर, थोड़ी चूक हो गई है। पर बाद में पुलिस ने इस पर सफाई दी है।राष्ट्रपति की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई थी । पर यह गलत बताई जा रही है।रांची एयरपोर्ट से निकलने के बाद जब राष्ट्रपति का काफिला रांची के किशोरगंज चौक से गुजर रहा था, उसी दौरान एक स्कूटी सवार काफिला के अंदर प्रवेश कर गया।हालांकि अलर्ट पुलिसकर्मियों ने तुरंत स्कूटी सवार को काफिले से बाहर निकाल कर हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।
मालूम हो कि तीन दिवसीय दौरे पर झारखंड आई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा में बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी लगाए गए।राजधानी रांची में भारी चूक हुई है।राष्ट्रपति के कारकेड में एक स्कूटी सवार प्रवेश कर गया, जबकि रांची एयरपोर्ट से लेकर लोक भवन तक हर रास्ते को पूरी तरह से सील कर दिया गया था।जैसे ही राष्ट्रपति का काफिला रांची के किशोरगंज चौक से निकला। इस दौरान एक स्कूटी सवार काफिले के अंदर आ गया। जबकि किसी को रोड पर नहीं आना था।मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी ने उसे तुरंत रोक कर बाहर निकाला और हिरासत में ले लिया। हालांकि स्कूटी सवार के काफिले में आने की वजह से राष्ट्रपति का काफिला कहीं भी नहीं रुका, लेकिन राष्ट्रपति के सुरक्षा प्रोटोकॉल को देखते हुए इसे बड़ी चूक बताया जा रहा है।![]()
राष्ट्रपति के काफिले के बीच घुसा स्कूटी सवार
NDC की गाड़ी के पीछे यह स्कूटी आ गई।वीडियो में यह साफ दिखाई दे रहा है कि राष्ट्रपति के वाहन समेत कई अन्य वाहनों के गुजरने के बाद बीच में अचानक एक स्कूटी सवार प्रवेश कर जाता है। जैसे ही स्कूटी सवार किशोरगंज चौक से पहले पहुंचता है उसे एक सुरक्षा कर्मी रोक लेता है और उसे किनारे ले जाता है।
स्कूटी सवार को काफिले से हटाने के बाद राष्ट्रपति के कारकेड की कई गाड़ियां उसके पीछे से गुजरती हैं।
इधर रांची की ट्रैफिक ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर राष्ट्रपति की सुरक्षा में चूक से इंकार किया है। पुलिस ने कहा है कि काफिला गुजर गया था। उसके बाद स्कूटी सवार पीछे से जा रहा था। उसे पुलिस ने एहतियात के तौर पर रोक लिया। वह व्यक्ति सरकारी कर्मी था जो इंटेलीजेंस रिपोर्टिंग के काम में लगा था।













