• About us
  • Contact Us
  • Advertise with us
Newsletter
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
PostNxt - Breaking News | Live
No Result
View All Result
Home झारखंड

केंद्रीय कोयला मंत्री से झारखंड के मुख्यमंत्री ने क्या कहा जानिए

January 9, 2025
189
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

रांची : केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ मुख्यमंत्री आवास में बैठक की.मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनका स्वागत भी किया कोयला क्षेत्र और कोयला कंपनी के बकाया राजस्व के संबंध में महत्वपूर्ण चर्चा हुई.इस बैठक में खनिज रॉयल्टी को लेकर राज्य सरकार ने विषयवार/ क्षेत्रवार अलग-अलग परियोजनावार बकाया राशि का आकलन, जो जिला स्तर पर खनन कंपनियां के साथ तैयार किया गया है, केंद्रीय कोयला मंत्री के समक्ष उसे रखा गया तथा उस बकाये तथा गणना का आधार उपलब्ध कराया गया.जिस पर केंद्रीय कोयला मंत्री ने आदेश दिया कि केंद्र सरकार के अधिकारी राज्य सरकार के साथ मिलकर इसकी प्रमाणिकता का आकलन करें.केंद्रीय कोयला मंत्री ने मुख्यमंत्री को बकाया के भुगतान का भरोसा दिलाया.

*_विस्थापित होने वाले रैयतों को स्टेक होल्डर बनाने पर दिया जोर_*

मुख्यमंत्री हेमंत ने कहा कि कोल खनन परियोजनाओं को लेकर जमीन का जो अधिग्रहण होता है.जो रैयत विस्थापित होते हैं, उन्हें सिर्फ मुआवजा और नौकरी देने की व्यवस्था से हमें आगे बढ़ाने की जरूरत है.विस्थापित रैयतों को को खनन परियोजनाओं में स्टेक होल्डर बनाकर हमें आगे बढ़ने की जरूरत है। इससे उनका हम विश्वास भी जीतेंगे और सीएसआर से जुड़ी गतिविधियों तथा डीएमएफटी फंड का बेहतर तरीके से इस्तेमाल कर सकेंगे। मुख्यमंत्री ने खनन परियोजनाओं में कार्य को लेकर जो टेंडर जारी किए जाते हैं। उसमें छोटे-मोटे कार्यों का टेंडर विस्थापितों को मिलना चाहिए। इस दिशा में कोल मंत्रालय दिशा निर्देश जारी करें।

*_जमीन से लोगों का भावनात्मक लगाव होता है, उसका पूरा ख्याल रखने की जरूरत_*

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड जैसे राज्य में जमीन से लोगों का भावनात्मक लगाव होता है। ऐसे में जब खनन परियोजनाओं को लेकर जमीन अधिग्रहण होता है तो लोगों को काफी तकलीफें होती है। वे अपनी जमीन से अलग होना नहीं चाहते हैं। विस्थापितों को सिर्फ मुआवजा तथा नौकरी देकर सारी खुशियां नहीं दे सकते हैं । ऐसे में जमीन अधिग्रहण से जो रैयत विस्थापित होते हैं उनकी कोल खनन परियोजनाओं में इस तरह भागीदारी सुनिश्चित किया जाना चाहिए, ताकि वे अपना पूरा सहयोग सरकार और कोयला कंपनियों को दे सकें।

*_जहां माइनिंग ऑपरेशन पूरा हो चुका है ,वह जमीन राज्य सरकार को वापस किया जाए_*

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में ऐसी कई कोल परियोजनाएं हैं, जहां खनन का कार्य पूरा हो चुका है और कोल कंपनियों के द्वारा उस जमीन को यूं ही छोड़ दिया गया है । वह जमीन ना तो राज्य सरकार को हस्तांतरित की जा रही है और ना ही उसका कोई सदुपयोग हो रहा है। इस वजह से बंद हो चुकी कोल खनन परियोजनाओं में अवैध माइनिंग हो रही है, जिस वजह से कई घटनाएं भी हो चुकी हैं। ऐसे में पड़े खदानों की जमीन राज्य सरकार को वापस किया जाय।

*_सीएसआर एक्टिविटीज का दायरा बढ़ाया जाए_*

मुख्यमंत्री ने बैठक में कोल कंपनियों के द्वारा कोयला खनन क्षेत्र में चल रहे सीएसआर एक्टिविटीज और डीएमएफटी फंड के इस्तेमाल की जानकारी ली। कोयला मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में कोल कंपनियों के द्वारा कोल खनन क्षेत्र के 20 किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांव या इलाके में सीएसआर एक्टिविटी संचालित की जाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएसआर एक्टिविटीज का दायरा और बढ़ना चाहिए । कोयला खनन परियोजनाओं के कम से कम 50 किलोमीटर के रेडियस में सीएसआर एक्टिविटीज के तहत क्षेत्र के विकास से जुड़ी योजनाओं को लागू किया जाए ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इसका फायदा पहुंच सके।

*_खनन से पर्यावरण को हो रहे नुकसान को कम करने की जरूरत पर दिया जोर_*

मुख्यमंत्री ने कहा कि खनिजों का जिस तरह से खनन हो रहा है उससे पर्यावरण को काफी नुकसान पहुंच रहा है। इस दिशा में गंभीरता से सोच कर कदम उठाने की जरूरत है । उन्होंने कहा कि झरिया में जमीन के नीचे वर्षों से आग लगी हुई है लेकिन उस पर अभी तक नियंत्रण नहीं पाया जा सका है । वही घाटशिला- में जादूगोड़ा में यूरेनियम के खनन की वजह से लोगों के समक्ष स्वास्थ्य से जुड़ी कई गंभीर समस्याएं आ रही है। इसका निदान होना चाहिए। कोयला मंत्री ने मुख्यमंत्री को भरोसा दिलाया कि कोयला खदानों के नीचे लगी आग को बुझाने और खनन से होने वाले स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के मामले में केंद्र सरकार आवश्यक कदम उठाएगी

*_मुख्यमंत्री ने दिए कई अहम सुझाव_*

● कोल कंपनियां यहां स्थायी प्रशिक्षण केंद्र खोलने की पहल करे। इन प्रशिक्षण केंद्र में विस्थापित परिवारों के युवाओं को वैसे मशीनों के संचालन का प्रशिक्षण दिया जाए जिसका इस्तेमाल कोयला खनन में किया जाता है। इससे कोल परियोजनाओं में उनकी भागीदारी बढ़ेगी और बाहर से श्रमिकों को लाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

● कोल कंपनियां माइनिंग कार्यों में भी महिलाओं की सहभागिता को बढ़ाने की दिशा में कदम बढ़ाए।

●जो कोल ब्लॉक निजी कंपनियों को आवंटित किए गए हैं , उनमें स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की व्यवस्था होनी चाहिए।

● झारखंड में मीनिंग टूरिज्म को बढ़ावा देने की दिशा में भी कोयला मंत्रालय इनिशिएटिव ले।

● मुख्यमंत्री ने केंद्रीय कोयला मंत्री से कोल इंडिया का मुख्यालय झारखंड में लाने का एक बार फिर आग्रह किया।

*_उच्च स्तरीय बैठक में राज्य की मुख्य सचिव श्रीमती अलका तिवारी, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, केंद्रीय कोयला सचिव श्री विक्रम देव, एडिशनल सेक्रेटरी श्रीमती विस्मिता तेज, राज्य सरकार में सचिव श्री अबू बकर सिद्दीक, श्री प्रशांत कुमार, श्री चंद्रशेखर, श्री जितेंद्र सिंह, श्री उमाशंकर सिंह, निदेशक खनन श्री राहुल कुमार सिन्हा, प्रमंडलीय आयुक्त श्री अंजनी कुमार मिश्रा, कोल इंडिया के अध्यक्ष श्री पीएम प्रसाद, सीसीएल के सीएमडी श्री निलेन्दु कुमार सिंह, बीसीसीएल के सीएमडी श्री एस दत्ता, ईसीएल के सीएमडी श्री सतीश झा, सीएमपीडीआई के सीएमडी श्री मनोज कुमार कल के सीएमडी एवं श्री हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के सीएमडी श्री घनश्याम शर्मा समेत कई अन्य अधिकारी मौजूद थे।_*

Related Posts

हजारीबाग के निर्भया कांड की CBI जांच होनी चाहिए, दीपक प्रकाश ने लिखा पत्र, जानिए
अपराध

हजारीबाग के निर्भया कांड की CBI जांच होनी चाहिए, दीपक प्रकाश ने लिखा पत्र, जानिए

March 30, 2026
नक्सलवाद का अंतिम अध्याय पूरा, आ रही है 31 मार्च,2026 वह तारीख
अपराध

नक्सलवाद का अंतिम अध्याय पूरा, आ रही है 31 मार्च,2026 वह तारीख

March 25, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सशक्त और सुरक्षित – प्रदीप वर्मा
झारखंड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सशक्त और सुरक्षित – प्रदीप वर्मा

March 24, 2026
झारखंड का स्वास्थ्य विभाग खतरनाक है। खून क्या देगा खून चूस रहा है, भाजपा का आरोप
झारखंड

झारखंड का स्वास्थ्य विभाग खतरनाक है। खून क्या देगा खून चूस रहा है, भाजपा का आरोप

March 24, 2026
SBU में क्लाइमाथॉन का हुआ शुभारंभ, जानिए क्या है यह
झारखंड

SBU में क्लाइमाथॉन का हुआ शुभारंभ, जानिए क्या है यह

March 24, 2026
JMM विधायक कल्पना सोरेन ब्रिक्स CCI WE समिट में अवॉर्ड से सम्मानित
झारखंड

JMM विधायक कल्पना सोरेन ब्रिक्स CCI WE समिट में अवॉर्ड से सम्मानित

March 23, 2026
Load More

Recent News

हजारीबाग के निर्भया कांड की CBI जांच होनी चाहिए, दीपक प्रकाश ने लिखा पत्र, जानिए

हजारीबाग के निर्भया कांड की CBI जांच होनी चाहिए, दीपक प्रकाश ने लिखा पत्र, जानिए

by postnext

PM मोदी के नाम 8931 दिन का रिकॉर्ड आखिर क्या है, झारखंड से भाजपा नेताओं ने बधाई दी

PM मोदी के नाम 8931 दिन का रिकॉर्ड आखिर क्या है, झारखंड से भाजपा नेताओं ने बधाई दी

by postnext
March 22, 2026

Categories tes

  • Uncategorized
  • अपराध
  • खेल
  • घटना
  • झारखंड
  • झारखंड सरकार
  • देश
  • धर्म और संस्कृति
  • बिज़नेस
  • बिहार
  • बिहार चुनाव
  • भारत सरकार
  • मनोरंजन
  • राजनितिक
  • विदेश
  • शिक्षा
  • हादसा

हजारीबाग के निर्भया कांड की CBI जांच होनी चाहिए, दीपक प्रकाश ने लिखा पत्र, जानिए

नक्सलवाद का अंतिम अध्याय पूरा, आ रही है 31 मार्च,2026 वह तारीख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सशक्त और सुरक्षित – प्रदीप वर्मा

  • About us
  • Contact Us
  • Advertise with us

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.