रांची- गोला गोली कांड हमें 5 साल की सजा पाने वाली रामगढ़ की पूर्व विधायक ममता देवी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है.झारखंड हाई कोर्ट ने निचली अदालत के आदेश पर रोक लगा दिया है.आगे उनके मामले की सुनवाई होगी.लेकिन फिलहाल ममता देवी को बड़ी राहत मिली है.
2019 विधानसभा चुनाव में ममता देवी ने यहां से कांग्रेस की टिकट पर जीत हासिल की थी.लेकिन गोला गोली कांड में दिसंबर, 2022 में उन्हें 5 साल की सजा सुनाई गई.उसके बाद उनकी विधायकी चली गई थी.27 फरवरी 2023 को रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए हुए मतदान में सुनीता चौधरी ने कांग्रेस प्रत्याशी जो ममता देवी के पति थे, उन्हें लगभग 22000 वोट से हरा दिया था.इस उपचुनाव में इमोशनल कार्ड भी खेलने का प्रयास किया गया था.2 मार्च, 2023 को मतगणना की और गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी की धर्मपत्नी आज प्रत्याशी सुनीता चौधरी को जीत हासिल हुई थी.हाई कोर्ट के इस ताजा निर्देश के बाद ममता देवी विधानसभा का चुनाव लड़ सकती हैं.
हाई कोर्ट के ताजा आदेश के बाद कांग्रेसियों में खुशी देखी जा रही है उल्लेखनीय है कि गोला गोली कांड में कांग्रेस की तत्कालीन विधायक ममता देवी को 5 साल की सजा सुनाई गई थी उनके अलावे भाजपा नेता राजीव समेत अन्य को भी सजा सुनाई गई थी.