रांची – झारखंड में राजनीति परवान पर है.यहां पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप प्रत्यारोप चल रहे हैं.इधर विधानसभा का शीतकालीन सत्र चल रहा है जिसका समापन 21 दिसंबर को होगा.20 दिसंबर यानी बुधवार को सदन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक बाबूलाल मरांडी अपनी बात रखना चाहते थे लेकिन उन्हें स्पीकर की ओर से इजाजत नहीं दी गई.इससे बाबूलाल मरांडी काफी दुखी दिखे.उन्होंने कहा कि उन्हें बोलने नहीं दिया जाता है और यह कहीं ना कहीं स्पीकर द्वारा उनका अपमान है.एक विधायक को उनके अधिकार से वंचित रखा जा रहा है.
सदन के बाहर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने पत्रकारों से कहा कि वह काफी दुखी हैं.उन्हें बोलने नहीं दिया जाता है. भाजपा विधायक अनंत ओझा ने कहा कि जिस प्रकार से सदन में उनके प्रदेश अध्यक्ष और विधायक बाबूलाल मरांडी को बोलने नहीं दिया जाता है.इसका मतलब है यह परोक्ष रूप से किसी के इशारे पर हो रहा है. भाजपा के प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है बाबूलाल मरांडी इस राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री रह चुके हैं और विधायक के साथ-साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं.उन्हें सदन में नहीं बोलने देना गलत है.
© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.













