नई दिल्ली- दिल्ली के रामलीला मैदान में भाजपा विरोधी यानी आई एन डी आई ए घटक दलों के लोगों का जमावड़ा लगा.यहां पर केंद्र की भाजपा सरकार और उसकी नीतियों के खिलाफ जमकर हमला बोला गया.झारखंड से भी झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता और राज्य के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शामिल हुए.पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की धर्मपत्नी कल्पना सोरेन भी इस मंच पर अपनी बात रखीं.मोटे तौर पर यही कहा गया कि केंद्र की कथित तानाशाही सरकार ने केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से अपने विरोधियों को परेशान कर रखा है. झूठे केस बनाकर एक-एक कर जेल में डाल दिया जा रहा है.ताजा उदाहरण दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का है.वहीं दो माह पूर्व झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी ईडी ने पकड़ कर जेल में डाल दिया है.
भाजपा के प्रदेश महामंत्री और राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा ने कहा कि दिल्ली के रामलीला मैदान में भ्रष्टाचार में लिप्त है और उनके संरक्षक इकट्ठा हुए थे.केंद्र की मोदी सरकार कि भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम से खतरा महसूस करने वाले लोग ही दिल्ली के मंच पर चिल्ला रहे थे.उन्होंने यह भी कहा कि मोदी सरकार ना तो खाती है और ना ही खाने देता है.और जिसने खाया है उससे तो निकलवा कर रहेगी.वर्तमान लोकसभा चुनाव में भी जनता इन राजनीतिक दलों के मंसूबों को समझ रही है. लोकतांत्रिक तरीके से वोट के माध्यम से इन्हें जरूर जवाब मिलेगा
© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.











