रांची – झारखंड 23 साल का हो गया है.धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती आज है. इसी दिन अलग राज्य के रूप में झारखंड का गठन हुआ.स्थापना दिवस के मौके पर बिरसा की जन्मस्थली खूंटी जिले के उलिहातू में आज पहली बार भारत के कोई प्रधानमंत्री का आगमन हो रहा है.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उलिहातू पहुंचकर भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि देंगे.

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है. कार्यक्रम स्थल को एसपीजी ने अपने सुरक्षा घेरे में ले लिया है.
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सरकार ने बड़ी तैयारी की कर रखी है. मंगलवार की रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रांची पहुंचे रोड शो करते हुए राजभवन पहुंचे.इस दौरान भाजपा के नेता और कार्यकर्ता उनका स्वागत करते दिखे.आम लोगों की भी संख्या सड़कों के किनारे देखी गई. झारखंड 23 साल का हो गया है और इस कालखंड में झारखंड ने विकास के कई उतार-चढ़ाव देखे हैं.राजनीतिक स्थिरता की वजह से विकास कि वह रफ्तार नहीं दिखी लेकिन विगत नौ वर्षों से एक स्थाई सरकार पूर्ण मैंडेट के साथ काम कर रही है.यानी पहले 5 साल रघुवर दास के नेतृत्व में और वर्तमान में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार चल रही है.
रघुवर दास के नेतृत्व वाली सरकार ने इस राज्य में बेहतरीन काम किया इस आज भी लोग महसूस कर रहे हैं.आधारभूत संरचना के विकास में रघुवर सरकार ने बड़ा काम किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगवान बिरसा मुंडा के गांव उलिहातू पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि देखकर एक बड़ा कार्यक्रम निर्धारित किया. उल्लेखनीय की 2 साल पूर्व 15 नवंबर को भारत सरकार ने जनजातीय गौरव दिवस घोषित किया है.













