*मुख्यमंत्री की ईडी से संबंधित मामले पर सुनवाई में क्या हुआ, जानिए क्या होगा अब*

रांची: झारखंड हाई कोर्ट में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की याचिका पर बुधवार को सुनवाई हुई.अब अगली सुनवाई 13 अक्टूबर को तय है.
मालूम हो कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने ईडी के अधिकार को चुनौती झारखंड हाई कोर्ट में दी है.जिसमें पहली सुनवाई 04 अक्टूबर को हुई थी.जिसके बाद फिर याचिका पर सुनवाई 11 अक्टूबर को हुई.अब 13 तारीख की सुनवाई में ईडी की ओर से भी अपना पक्ष रखा जाएगा.हम बता दें कि सुनवाई मुख्य न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा और न्यायमूर्ति अनंद सेन की बेंच में है.
झारखंड हाई कोर्ट के अधिवक्ता धीरज कुमार ने बताया कि ईडी के द्वारा मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को समन जारी किया गया है.जिसके खिलाफ उस समन को CM ने चुनौती देते हुए याचिका दायर की गई है.मुख्यमंत्री की ओर से अधिवक्ता पी चितम्बरम ने ईडी से पूछा कि जो समन जारी किया गया है.वह आरोपी के लिए किया गया है या फिर गवाह के लिए यह स्पष्ट नहीं है.इस पर ईडी की ओर से 13 तारीख को पक्ष रखने की बात कही गई है.
इस सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता पी चितम्बरम ने पक्ष रखा वहीं ईडी की ओर से एडिशनल सॉलिसिटर जनरल अजय कुमार ने सुनवाई में बहस किया है.अधिवक्ता ने बताया कि इस समन पर बहस के दौरान यह भी कहा गया कि मुख्यमंत्री पर ना कोई प्राथमिकी दर्ज है और ना ही किसी मामले में गवाह है फिर यह समन कैसे भेजा यह समझ से परे है. अब देखना है कि अगली तारीख पर क्या कुछ होता है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन प्रवर्तन निदेशालय द्वारा समन जारी करने के खिलाफ पहले सुप्रीम कोर्ट गए थे.सुप्रीम कोर्ट में उन्हें हाई कोर्ट जाने को कहा.













