*सीएम हेमंत सोरेन एक बार फिर पहुंचे हाईकोर्ट जानिए क्या है मामला*

रांची – झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की परेशानी लगातार बढ़ती ही जा रही है ,एक ओर जहां ईडी की ओर से सीएम हेमंत सोरेन को समन पर समन भेज कर ईडी के जोनल ऑफिस में पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है,तो वही दुसरी ओर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड हाईकोर्ट में क्रिमिनल रिट दाखिल की है बता दे कि अपनी याचिका में उन्होंने हाईकोर्ट से यह गुहार लगाई है कि पश्चिमी सिंहभूम जिले में उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को रद्द किया जाए.हालांकि अभी तक यह मामला झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध नहीं हुआ है. गौरतलब है कि पश्चिमी सिंहभूम जिले के आदित्यपुर थाना में दर्ज है. इस प्राथमिकी का कांड संख्या 418/2014 है. इस प्राथमिकी में हेमंत सोरेन को IPC की धारा 188,506 और RP एक्ट की धाराओं में आरोपी बनाया गया है.
*क्या है मामला*
साल 2014 के चुनाव के दौरान हेमंत सोरेन अपनी पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव को लेकर प्रचार प्रसार करने गए हुए थे और इसी क्रम में उनपर आचार संहिता उलंघन का मामला दर्ज किया गया था.आचार संहिता से जुड़े इस मामले की सुनवाई पश्चिमी सिंहभूम जिले की सिविल कोर्ट में चल रही है. निचली अदालत में चल रही कानूनी प्रक्रिया पर रोक लगाने और उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को निरस्त करने के लिए हेमंत सोरेन ने झारखंड हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.(करिश्मा)













