रांची- साहिबगंज के पुलिस अधीक्षक यानी एसपी को ईडी ने समन किया है.ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें 22 नवंबर को रांची के जोनल ऑफिस आने को कहा है.साहिबगंज के वर्तमान एसपी नौशाद आलम इससे पूर्व रांची ग्रामीण के एसपी हुआ करते थे. साहिबगंज के एसपी नौशाद आलम के संबंध में जो जानकारी सूत्रों से मिली है वह यह है कि वे खनिज संसाधनों की तस्करी मामले में याचिकाकर्ता विजय हंसदा को प्रभावित किया है.प्रवर्तन निदेशालय को यह सूचना पुख्ता तौर पर मिली कि साहिबगंज के एसपी ने विजय हंसदा को कथित रूप से प्रवर्तन निदेशालय के खिलाफ भड़काया और विरोध में बयान देने को कहा.
मालूम हो कि इससे पहले भी रांची के ग्रामीण एसपी के पद पर रहते हुए कोरोना कल में जीवन रक्षक दवा इंजेक्शन रेमदेसीविर के कथित कालाबाजारी में भी आरोपी राजीव कुमार ने बयान दिया था कि नौशाद आलम यह कहने पर उसने गुड्डू नामक व्यक्ति को यह इंजेक्शन दिया था. उसे समय भी नौशाद आलम चर्चा में आए थे फिलहाल एक संगीन मामले में साहिबगंज के एसपी नौशाद आलम से परिवर्तन निदेशालय पूछताछ करेगी.














