रांची – सरहुल के जुलूस में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जेल में बंद दिखाने की झांकी का मामला तूल पकड़ लिया है.रांची जिला प्रशासन ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष समेत 26 लोगों पर मामला दर्ज किया है.इधर इस पर सियासत भी शुरू हो गई है.बीजेपी का कहना है कि एक धार्मिक जुलूस में इस तरह की झांकी के पीछे लंबे हाथ हैं.
उधर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने केंद्रीय सरना समिति की इस झांकी को आदिवासी समाज के आक्रोश का प्रदर्शन बताया है .आयोजकों का बचाव किया है.
© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.











