रांची- झारखंड में विधानसभा का चुनाव इसी साल होना है.विधानसभा चुनाव में भाजपा मजबूती के साथ उतरना चाहती है.इसके लिए केंद्रीय नेतृत्व ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्वा सरमा को सह प्रभारी बनाया है.नए दायित्व मिलने के बाद केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्वा सरमा रांची पहुंचे और पार्टी के प्रमुख नेताओं के साथ बैठक की.बैठक में विधायक,सांसद प्रदेश पदाधिकारी और कई प्रमुख नेता शामिल हुए.
बैठक में यह कहा गया कि लोकसभा चुनाव में जिन 52 विधानसभा सीटों पर लीड लिया है उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव में जितना है शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आदिवासी आरक्षित लोकसभा सीटों पर हार उसे पहलू का हिस्सा है जिसमें जीत और हार होती रहती है चुनाव में यह सब लगा रहता है.उन्होंने कहा कि पार्टी के नेता और कार्यकर्ता बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में मुस्तादी के साथ चुनाव लड़ेंगे. असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें हर हाल में विधानसभा चुनाव जीतना है.इसके लिए पार्टी के नेता और कार्यकर्ता हर संभव प्रयास करेंगे. उन्होंने कहा हम तो 70 सीटों पर चुनाव जीतने का लक्ष्य निर्धारित किए हैं. झारखंड सरकार की नाकामियों से राज्य की जनता परेशान है.बेरोजगार निराश है. हम पुरानी कर्मियों को दूर करेंगे और हर वर्ग के साथ इस सरकार को बुखार फेंकने का प्रयास करेंगे.
© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.











