रांची- हेमंत सरकार के नए मंत्री रामदास सोरेन होंगे. कोल्हान क्षेत्र आने वाले रामदास सोरेन घाटशिला विधानसभा से विधायक हैं.2009 में भी वे झारखंड मुक्ति मोर्चा के टिकट पर विधायक चुने गए थे. चंपाई सोरेन के इस्तीफा के बाद हेमंत मंत्रिमंडल में एक मंत्री काम हो गए थे..

झारखंड मुक्ति मोर्चा की कोटे से रामदास सोरेन मंत्री बनने जा रहे हैं.मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें मंत्रिमंडल में जगह देकर चंपाई सोरेन की कमी को दूर करने का प्रयास किया है.राज भवन में अपराह्न 3 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा जिसमें मुख्यमंत्री के अलावा अन्य लोग शामिल होंगे.राज्यपाल संतोष गंगवार रामदास सोरेन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे.केंद्रीय मंत्री और झारखंड विधानसभा चुनाव के प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाली सरकार में झारखंड तबाह हो गया है.दो माह वाले मुख्यमंत्री ने एक माह के लिए मंत्री बनाने का निर्णय किया है..











