रांची– झारखंड बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश को नया दायित्व मिला है.कुछ दिनों पूर्व उन्हें केंद्रीय नेतृत्व ने बिहार बीजेपी का सह प्रभारी बनाया है.उसके बाद यह नई नियुक्ति हुई है.राज्यसभा के सचेतक के रूप में दीपक प्रकाश को पार्टी ने दायित्व दिया है.नए दायित्व मिलने पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने पार्टी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वे पार्टी के द्वारा दिए गए तमाम दायित्व और प्रभार को पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ पूरा करेंगे.
को लेकर 2020 में दीपक प्रकाश को पार्टी का अध्यक्ष बनाया गया था.प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद उन्हें राज्यसभा का प्रत्याशी बनाया गया. राज्यसभा का चुनाव उन्होंने जीता. झारखंड बीजेपी के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने दीपक प्रकाश को राज्यसभा में सचेतक बनाए जाने पर बधाई दी है.प्रदेश महामंत्री और राज्यसभा सदस्य प्रदीप वर्मा ने हार्दिक बधाई दी है.पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है.
© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.











