*झारखंड में राजनाथ सिंह का आज दौरा, जाने कहां क्या कार्यक्रम*
रांची – झारखंड में 20 सितंबर से परिवर्तन यात्रा शुरू हो गई है. इस परिवर्तन यात्रा का प्रोग्राम अलग-अलग प्रमंडल में बड़े नेताओं के माध्यम से कार्यक्रम का शुभारंभ हो रहा है. चतरा की इटखोरी में मां भद्रकाली की पूजा कर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस प्रमंडल में परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ करेंगे. इसके अलावा राजनाथ सिंह गढ़वा के बंशीधर में पूजा अर्चना कर पलामू प्रमंडल की परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ करेंगे.
परिवर्तन यात्रा के साथ जगह पर कार्यक्रम किया जा रहे हैं.झारखंड की हेमंत सरकार को सत्ता से बाहर करने के उद्देश्य से अलग-अलग स्थान पर कार्यक्रम हो रहा है .

20 सितंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संथाल परगना के भोगनाडीह में शहीद सिध्दू कानू श्रद्धांजलि दी. उसके बाद साहिबगंज पुलिस लाइन में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हेमंत सरकार सबसे भ्रष्ट सरकार है. इस सरकार को उखाड़ देखना.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यह भी कहा कि झारखंड से बांग्लादेशी घुसपैठिए को चिह्नित कर भगा देना है.











