रांची- बिहार में सत्ता बदलाव की अंगड़ाई ले रही है.यहां पर एक बार फिर नीतीश कुमार भाजपा के सहयोग से सरकार बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं भाजपा विधायक दल की बैठक पटना में रविवार सुबह 9 बजे बुलाई गई है.वैसे पहले से ही जदयू ने रविवार की सुबह 10 बजे बुला रखी है जिसमें सभी विधायक और सांसदों को रहने का निर्देश दिया गया है.इधर झारखंड में भी राजनीतिक गहमागहमी तेज है.जिस प्रकार से मुख्यमंत्री को प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी पूछताछ के लिए बुला रही है और मुख्यमंत्री अपनी व्यस्तता का हवाला दे रहे हैं.उससे और भी बयानबाजी तेज हो गई है.इधर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली रवाना हो गए हैं.शनिवार रात यानी शनिवार रात तक 8:45 बजे उनका कारकेड रांची एयरपोर्ट पहुंचा जहां वे विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं.मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बारे में हम आपको बता दें कि आज यानी राजभवन में एट होम और बैंड डिस्प्ले का कार्यक्रम रखा गया था.परंपरा के अनुसार राज्यपाल इस कार्यक्रम में शामिल होते हैं.इसके अलावा मुख्यमंत्री भी शामिल होते हैं.इस कार्यक्रम में हेमंत सोरेन भी पहुंचे लेकिन कार्यक्रम के समापन से पहले ही वह राजभवन परिसर से रवाना हो गए.यहां तक कि राजभवन के दूसरे दरवाजे से वह निकले.इन सब चीजों को देखते हुए यह लग रहा है कि दिल्ली में राजनीति के फूल खिलेंगे. मुख्यमंत्री के दिल्ली जाने का फिलहाल कोई जान कारण स्पष्ट नहीं हो रहा है.संभव है कि वे किसी विधि विशेषज्ञ से ईडी प्रकरण पर चर्चा कर सकते हैं सुझाव ले सकते हैं.
© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.













