रांची- महानवमी के मौके पर राजधानी रांची समेत पूरी प्रदेश में दुर्गा पूजा की धूम रही पूजा पंडालों में माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही.राम मंदिर के प्रारूप को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे.इसके अलावा हरमू बकरी बाजार, अल्बर्ट एक्का, आरआर स्पोर्टिंग क्लब रातू रोड के पूजा पंडाल देखने के लिए भीड़ लगी रही.देर रात तक लोग मां का दर्शन करने और पूजा पंडाल को देखने के वास्ते घूमते रहे ग्रामीण इलाकों से भी बड़ी संख्या में लोग आए.
© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.












