रांची- 21 अप्रैल को रांची का प्रभात तारा मैदान में उलगुलान न्याय रैली का आयोजन किया गया.पूरे प्रदेश से लोगों को लाया
गया.बस से ट्रेन से लोग बड़ी संख्या में रांची पहुंचे थे.बहुत सारे इलाके के नेताओं को अधिक से अधिक भीड़ लाने का जमा किया गया था.बस का इंतजाम किया गया था .
लेकिन इस व्यवस्था का एक पहलू यह भी है कि बहुत सारे लोगों को भूखे प्यासे इस गर्मी में रखा गया.हजारीबाग के झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस के नेताओं ने बस से लोगों को रांची लाया.पहले तो यह नहीं कहा गया कि रांची एक रैली में जाना है.गरीब तबके के लोगों को भोजन पानी और कुछ पैसे देने का आश्वासन मिला था लेकिन सैकड़ों लोगों को ऐसे ही छोड़ दिया.पार्टी के नेताओं ने उन्हें रांची तो लाया लेकिन इस स्थान पर कोई व्यवस्था नहीं की.कुछ लोग तो ऐसे थे कि बेहोश हो गए. हजारीबाग से आए कई मुस्लिम समाज के लोगों का कहना है कि झूठा आश्वासन देकर उन्हें रांची ले जाया गया.कई लोगों को तो पता भी नहीं था कि वे लोग रैली में जा रहे हैं.सुबह जो घर से खा कर निकले थे सैकड़ो लोग लौट कर जब घर गए तब अपने घर में खाना खा पाए.उन्हें रास्ते में बहुत संकट का सामना करना पड़ा. मुस्लिम समाज की कई महिलाओं ने कहा कि ना तो नाश्ता मिलना पानी मिला, ना भोजन मिला दिन भर वे लोग भूखे रहे. दर्जनों लोगों की तबीयत खराब हो गई.
© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.











