रांची – झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने मेनिफेस्टो के तहत 5 महत्वपूर्ण घोषणाएं की है. इसे पंच प्रण का नाम दिया गया है. जनता का आशीर्वाद लेने के लिए बेहतरीन योजनाओं को शामिल किया गया है.गोगो दीदी योजना के तहत 18 से ऊपर की महिलाओं को ₹2100 प्रतिमाह आर्थिक मदद दी जाएगी.
इसके अलावा बेरोजगार युवा युवाओं के लिए भी आकर्षक योजना लाने का ऐलान किया गया है.5 साल में 5 लाख सरकारी नौकरी देने का वादा किया गया है.पहले वर्ष में यानी नवंबर 2025 तक खाली पड़े.सरकारी पदों में से 1 लाख नियुक्तियां की जाएगी.भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मेनिफेस्टो के तहत इस वादे का भी उल्लेख किया कि ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट बेरोजगार युवाओं को 2 साल तक 2000-2000 रुपए प्रतिमाह के हिसाब से भत्ता दिया जाएगा.यह भी घोषणा की गई है कि प्रत्येक महिलाओं को ₹500 में घरेलू गैस सिलेंडर दिए जाएंगे.साल में दो बार मुक्त सिलेंडर देने का भी वादा किया गया है सभी बेघर को आवास भी दिया जाएगा गृह निर्माण के लिए बालू मुफ्त दिया जाएगा.
शनिवार को इन पांच घोषणाओं के वक्त असम के मुख्यमंत्री और झारखंड विधानसभा के सह प्रभारी हिमंता विश्वा सरमा, केंद्रीय मंत्री और झारखंड विधानसभा चुनाव के प्रभारी शिवराज सिंह चौहान प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेई पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बावरी मौजूद थे.
असम के मुख्यमंत्री ने इस मौके पर पत्रकारों से कहा कि पैसे की कहानी कोई कमी नहीं रहेगी नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता रहेगी पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच कराई जाएगी उन्होंने कहा कि भाजपा जो वादा करती है.उसे पूरा करती है. राज्य में
भाजपा की सरकार बनने पर पहले कैबिनेट में 100000 नौकरियां के लिए नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी जाएगी.











