नई दिल्ली: भाजपा का संकल्प पत्र जारी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली में घोषणा पत्र जारी किया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज यह पावन दिन है कई स्थानों पर नव वर्ष का उत्सव मनाया जा रहा है वही संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती भी है.
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने घोषणा पत्र जिस संकल्प पत्र का नाम दिया गया है, उसे जारी किया है. प्रधानमंत्री ने कहा कि गरीब कल्याण अन्न योजना अगले 5 साल तक जारी रहेगी उन्होंने कहा कि 70 साल से ऊपर के सभी बुजुर्गों को आयुष्मान योजना के अधीन लाया जाएगा यह सभी वर्ग के लिए लागू होगा अभी तक 4 करोड़ आवास दिए गए हैं. 3 करोड़ और आवास देने का संकल्प लिया जा रहा है. घरों में पाइप से रसोई गैस पहुंचाने के काम पर तेजी लाई जाएगी. करोड़ों परिवार का बिजली बिल शून्य करने और बिजली से कमाई का इंतजाम करेंगे पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना लागू हो गई है. एक करोड़ लोग रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं .भाजपा का संकल्प है कि इस योजना पर तेजी से काम किया जाएगा.
घोषणा पत्र में मुद्रा योजना के तहत ऋण की सीमा 10 लाख रुपए तक हुआ करती थी. अब इस योजना के तहत ऋण लेने की अधिकतम राशि 20 लाख रुपए होगी.रेहड़ी पटरी वालों को दी जाने वाली सुविधा ग्रामीण इलाकों में भी विस्तारित की जाएगी. दिव्यांग को आवास योजना का लाभ उनकी सुविधा के अनुसार दिया जाएगा. ट्रांसजेंडर को भी आयुष्मान योजना के दायरे में लाया जाएगा. जन औषधि केंद्र को और विस्तार किया जाएगा. अभी तक एक करोड़ लखपति दीदी बनी हैं .भाजपा 3 करोड़ दीदियों को लखपति बनाने का संकल्प होती है.
प्रधानमंत्री ने यह भी कहा है कि सर्वाइकल कैंसर को लेकर विशेष अभियान चलेगा. गांव की अर्थव्यवस्था को समग्रता से देखा जा रहा है. अन्न और सब्जियों के संरक्षण के लिए नए क्लस्टर बनाने की योजना है. नैनो यूरिया के ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल पर जोर दिया जाएगा किसानों को हर तरह का सहयोग देने का भाजपा का संकल्प है. भारत फूड प्रोसेसिंग हब बनेगा इससे किसानों को लाभ होगा रोजगार के नए अवसर बनेंगे. 2025 में भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जन्म जयंती है.जनजातीय गौरव अभियान को राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाएगा.जनजातीय विषयों से जुड़े अनुसंधान पर फोकस किया जाएगा.700 से ज्यादा एकलव्य विद्यालय खोलने के काम पर जोर दिया जाएगा. भाजपा पूरी दुनिया में संत तिरुवल्ला कल्चरल सेंटर की स्थापना करेंगे तमिल भाषा की विश्व में प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए हर तरह का प्रयास होगा. पर्यटन क्षेत्र की क्षमता का विस्तार किया जाएगा टूरिस्ट प्वाइंट्स का विकास किया जाएगा. इससे अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे. इको टूरिज्म के नए केंद्र बनेंगे. होम स्टे के लिए महिलाओं को आर्थिक मदद दी जाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि हाईवे पर ट्रक चालकों की सुविधा के लिए विभिन्न स्थानों पर सुविधा केंद्र खोले जाएंगे. उद्योग 4.0 पर विशेष फोकस किया जा रहा है. डिजिटल क्षेत्र का विस्तार भाजपा का लक्ष्य है.5G का विस्तार हो रहा है.6G पर काम हो रहा है देश में नए-नए सैटलाइट टाउन बनेंगे एविएशन सेंटर पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है अभी 1000 नए विमान खरीदने का आर्डर दिया गया है. वंदे भारत के तीन वर्जन चलेंगे.स्लीपर चेयर कार और मेट्रो चलाने की योजना है. उत्तर, पूर्व और दक्षिण भारत में बुलेट ट्रेन चलाने की योजना है. ग्रीन एनर्जी के विकास पर अधिक से अधिक फोकस किया जाएगा. वह दिन दूर नहीं जब भारत ग्रीन एनर्जी का हब होगा इलेक्ट्रिक वाहन का उपयोग तेजी से बड़ा है.पिछले साल 17 लाख इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदे गए. पीएम सूर्य घर योजना से चार्जिंग प्वाइंट्स जगह-जगह उपलब्ध होंगे. इससे सुविधा केंद्र के संचालकों को आमदनी भी होगी.
बीजेपी यूनिफॉर्म सिविल कोड को देश के विकास के लिए आवश्यक समझते हैं. भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा अभियान पूरे देश में चल रहा है बड़े-बड़े घोटाले अब बंद हो गए हैं.भ्रष्टाचार करने वाले अब जेल जा रहे हैं. भ्रष्टाचार करने वालों पर कार्रवाई से गरीबों को उसका हक मिल रहा है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर कहा कि 4 जून को लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद से ही भाजपा के संकल्प पत्र पर तेजी से काम शुरू हो जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि हम ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ के पक्ष में हैं. हमने चंद्रयान की सफलता अच्छी अब गगनयान पर काम हो रहा है. प्रधानमंत्री ने कहा कि हम ओलंपिक की मेजबानी के लिए पूरी ताकत लगाने का संकल्प ले रहे हैं.2036 के ओलंपिक के आयोजन की मेजबानी का प्रयास होगा. भाजपा मुख्य मुख्यालय में संकल्प पत्र जारी करने के मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा संकल्प पत्र तैयारी समिति के अध्यक्ष रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मौजूद रहे.
© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.











