रांची- लोकसभा चुनाव के मध्य मद्देनजर भाजपा ने एक बड़ा अभियान शुरू करने की तैयारी की है.इसको लेकर अलग-अलग लोकसभा क्षेत्र में कार्यशाला का आयोजन शुरू हो गया है.बुधवार को रांची लोकसभा क्षेत्र की कार्यशाला का आयोजन शहर के रातु रोड स्थित महानगर कार्यालय में हुआ.इस कार्यशाला में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए 370 सीट जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया है.यह संख्या कम नहीं होनी चाहिए.इससे अधिक हमें जीतना है.इस लक्ष्य को प्राप्त करना है.इसके लिए पार्टी के नेता कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से लग जाना है.लाभुकों से संपर्क बनाते हुए एक बार फिर से नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाने का आग्रह करना है.उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से हम केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ लेने वाले लोगों तक पहुंच कर उनसे संपर्क करेंगे.
भाजपा के प्रदेश महामंत्री और रांची लोकसभा क्षेत्र से टिकट के प्रबल दावेदार प्रदीप वर्मा ने कहा कि यह एक ऐसा कार्यक्रम है जिसके माध्यम से हम लोगों तक पहुंचेंगे और उनसे एक बार फिर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बने का आग्रह करेंगे उन्होंने कहा कि 10 साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व में देश में हर क्षेत्र में विकास किया है.देश की जनता इसे जानती है और समझती है.आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विश्व में वह स्थान है जो कभी इस देश के किसी भी प्रधानमंत्री का नहीं था.आज दुनिया के बड़े देश भारत से बहुत गर्म जोशी के साथ मिलते हैं.क्योंकि उन्हें लगता है कि भारत भी एक बड़ी शक्ति के रूप में तेजी से उभर रहा है.प्रदीप वर्मा ने यह भी कहा कि लोकसभा चुनाव में 370 से अधिक सीटों पर भाजपा की जीत होगी.झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर हम जीतेंगे.एनडीए के खाते में 400 से अधिक सीटें आएंगी.
© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.











