पटना : बिहार में होली के रंग ने सियासत को भी हिला कर रख दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार की राजनीति से अलग हो रहे हैं।वे राज्यसभा जा रहे हैं।इसको लेकर बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है।अब सवाल यह उठता है कि बिहार में मुख्यमंत्री की कुर्सी पर कौन बैठेगा। कहा जा रहा है कि भाजपा का मुख्यमंत्री होगा।
बिहार की राजनीति में सबसे बड़ा डेवलपमेंट यह है कि मुख्यमंत्री कौन होगा। राज्यसभा जाना इस बात का द्योतक है कि नीतीश कुमार अपने उत्तराधिकारी के बारे में सोच लिया है। जदयू के हाथ से राज्य का नेतृत्व चला जाएगा,यह आसान नहीं है।अभी बहुत कुछ होना है। नीतीश कुमार अप्रैल में राज्यसभा जाएंगे।अब सवाल यह उठता है कि नीतीश कुमार के सुपुत्र निशांत कुमार की एंट्री होनी है। उनकी भूमिका पार्टी तय करेगी।यह संभव है कि निशांत कुमार अभी मंत्री बनें और 2027 में मुख्यमंत्री का पद संभालें।
भाजपा नेताओं का कहना है कि यह जदयू का अपना निर्णय है। नीतीश कुमार का बिहार से रिश्ता बना रहेगा। नामांकन दाखिल करने के वक्त नीतीश कुमार के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह थे।इस दौरान नितिन नवीन का भी नामांकन हुआ। एनडीए के अन्य प्रत्याशी भी नामांकन दाखिल किए।
#NitishKumar #NDA #BJP














