*नीतीश कुमार के बयान को लेकर झारखंड में भी विरोध, जानिए क्या कहा भाजपा नेताओं ने*
![]()
रांची- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा में शादीशुदा महिला के संबंध में जो बयान दिया है, उसको लेकर बिहार के अलावा झारखंड और पूरे देश में इस पर प्रतिक्रिया दी जा रही है.कहीं से भी नीतीश कुमार के पक्ष में बयान नहीं सुनने को आ रहा है.नीतीश कुमार ने जिस प्रकार से विधानसभा में भवभंगिमा के साथ एक शिक्षित युक्ति का अपने पति के साथ संबंध की जो व्याख्या की उसे पर बवाल खड़ा हुआ है. प्रमुख विरोधी दल भाजपा ने बिहार के मुख्यमंत्री के खिलाफ बयान दिया है. महिला मोर्चा की ओर से रांची सफेद पूरे प्रदेश में नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया.
झारखंड भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष आरती कुजूर ने कहा कि जिस प्रकार का बयान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिया है, वह पूरी महिला बिरादरी के लिए अपमानजनक है. इसके लिए उन्हें माफ नहीं किया जा सकता है जो व्यक्ति अपने को प्रधानमंत्री का कैंडिडेट समझ रहा, उसके मुंह से इस तरह का बयान आना दुर्भाग्यपूर्ण है.
भाजपा के प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने भी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि नीतीश कुमार का यह बयान निंदनीय है. इस मुद्दे पर पार्टी के मीडिया प्रभारी शिव पूजन पाठक ने कहा कि नीतीश कुमार के बयान ने न सिर्फ बिहार को बल्कि पूरे भारत को शर्मसार कर दिया है. बयान पर बवाल होने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा में माफी मांगी है. उन्होंने कहा है कि उन्होंने जो बयान दिया है, उसे वह वापस लेते हैं. उनकी सरकार ने महिलाओं का पूरा सम्मान किया है. उनके लिए बहुत सारी योजनाएं चलाई हैं. अगर उनके बयान से किसी को कष्ट हुआ है तो वह माफी मांगते हैं.













