रांची- राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए मतदाताओं को संबोधित किया.राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस कार्यक्रम का पूरे देश में 5000 से अधिक स्थानों पर प्रसारण सुना गया.18 साल की उम्र पूरा करने वाले युवाओं ने प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना.रांची में दो स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ.रांची के पुनदाग स्थित हटिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आरकेडीएफ विश्वविद्यालय परिसर में नमो नव मतदाता सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह के अलावा हटिया के भाजपा विधायक नवीन जायसवाल,सिमरिया विधायक की किशुन कुमार दास भी शामिल हुए पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता भी सम्मेलन में शामिल हुए.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उनकी सरकार जो भी काम कर रही है,आने वाले समय में इन्हीं युवाओं के लिए है.उन्हें ही देश को आगे बढ़ना.
रांची विधानसभा क्षेत्र में नव मतदाता सम्मेलन का आयोजन लालपुर के सीहोर सक्सेस केंद्र परिसर में आयोजित हुआ जहां पर काफी संख्या में युवाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सुना.यहां पर विधायक सी पी सिंह के अलावा प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा मौजूद रहे.प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन युवाओं को उत्साहित करने वाला था.भारत के नवनिर्माण में इन्हीं युवाओं का योगदान होने वाला है.प्रधानमंत्री ने इन्हें देश निर्माण के हर कदम में साथ चलने का आग्रह किया छात्र-छात्राओं ने भी प्रधानमंत्री के संबोधन को काफी उत्साह जनक बनाया बताया.
© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.













