धनबाद- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 फरवरी को धनबाद आ रहे हैं .इस कार्यक्रम की सफलता को लेकर बीजेपी के नेता काफी मेहनत कर रहे हैं.वैसे यह एक सरकारी कार्यक्रम है लेकिन एक सम्मेलन भी होना है जिसमें भाजपा नेताओं को व्यवस्था देखनी है.उल्लेखनीय की लोकसभा चुनाव से पूर्व भाजपा का क्लस्टर आधारित कार्यक्रम शुरू हो रहा है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वैसे दो बार कार्यक्रम टल गया है.पहली बार तेरह जनवरी को धनबाद आने वाले थे लेकिन मौसम की स्थिति ठीक नहीं थी जिस कारण से यह तारीख बदलकर 27 जनवरी रखी गई. यह तारीख भी बदल दी गई .फिलहाल 4 फरवरी को लेकर तैयारी की जा रही है.धनबाद के बलियापुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक जनसभा होगी.भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी,संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ,प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा समेत पार्टी के अनेक प्रमुख नेताओं ने 26 जनवरी यानी शुक्रवार को धनबाद पहुंचकर पार्टी के स्थानीय नेता-कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की.उल्लेखनीय है कि इस कार्यक्रम में विशेष रूप से धनबाद गिरिडीह और कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के पार्टी के नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे.
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी जोर-शोर से चल रही है.हमें बूथ स्तर पर समिति को मजबूत करना है. प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण को सुनकर पार्टी के नेता और कार्यकर्ता ऊर्जान्वित होंगे. उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए जनता का आशीर्वाद तैयार है.संगठन मजबूत है.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो काम किया है उसका रिटर्न जनता जरूर देगी. इस बैठक में राज्यसभा सांसद महामंत्री आदित्य साहू के अलावा बोकारो के विधायक बिरंची नारायण, गिरिडीह के पूर्व सांसद रविंद्र पांडे,कोडरमा के पूर्व सांसद रविंद्र राय के अलावा धनबाद के विधायक राज सिन्हा और अन्य नेता मौजूद थे.
© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.













