• About us
  • Contact Us
  • Advertise with us
Newsletter
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
PostNxt - Breaking News | Live
No Result
View All Result
Home देश

दूरदर्शन के 64 साल का इतिहास जरूर जानिए ,15 सितंबर क्यों होता है खास

September 15, 2023
189
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

नई दिल्ली: भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रीय प्रसारक दूरदर्शन का एक पुराना इतिहास रहा है.64 साल का इसका सफर बहुत ही रोमांचक रहा है.भले आज की तारीख में कई निजी चैनल लोगों के बीच हैं. लेकिन दूरदर्शन का स्वर्णिम इतिहास का कोई जोड़ नहीं रहा है.इसके विषय में विस्तार से थोड़ा जानना जरूरी है.
दूरदर्शन भारत सरकार के अधीन सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय अंतर्गत एक लोक प्रसारक के रूप में स्थापित हुआ. जिस समय दूरदर्शन की स्थापना हुई,उस समय रेडियो ही एक महत्वपूर्ण मनोरंजन और जानकारी का साधन था. 1959 में 15 सितंबर को दूरदर्शन का प्रसारण शुरू हुआ.आज की तारीख को ही इसका स्थापना दिवस माना जाता है. भारत में सबसे पहले टेलीविजन प्रसारण दिल्ली में शुरू हुआ.आरंभ में 18 टेलीविजन सेट के साथ इसका प्रतिदिन आधे घंटे का प्रसारण होता था.दिल्ली में ही एकमात्र ट्रांसमीटर लगा हुआ था.वह समय ब्लैक एंड व्हाइट टेलीविजन का था. विश्व स्तर पर टेलीविजन का इतिहास अमेरिका, जापान और जर्मनी से शुरू हुआ था.

दिल्ली के बाद दूरदर्शन के पांव मुंबई में पड़े.1972 में इसका प्रसारण मुंबई वासियों के लिए होने लगा. 1975 में कोलकाता और चेन्नई के लोगों के लिए यह सुविधा उपलब्ध हो पाई. दूरदर्शन के इतिहास में 1982 का साल क्रांतिकारी रहा है.ब्लैक एंड व्हाइट से कलर टेलीविजन का दौर शुरू हुआ.दरअसल 1982 में एशियाई खेल का आयोजन हुआ था.इस आयोजन के मद्देनजर दूरदर्शन का विस्तार तेजी से सरकारी स्तर पर किया गया. यह समय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का था. जिस समय दूरदर्शन की स्थापना हुई थी.उस समय आधे घंटे का कार्यक्रम शिक्षा और विकास के विषय को लेकर कार्यक्रमों के प्रसारण के साथ हुआ था.

दूरदर्शन का तेज सफर 1982 से शुरू हुआ.इस दौरान दूरदर्शन का प्रसारण धीरे-धीरे बढ़ता गया. पहले इसका प्रसारण शाम में हुआ करता था.बाद में इसे सुबह में भी किया जाने लगा. धीरे-धीरे दूरदर्शन 24 घंटे का चैनल बन गया.
दूरदर्शन में धारावाहिक का दौरा शुरू हुआ. हम लोग, बुनियाद, रजनी, मालगुडी डेज जैसे कार्यक्रम शुरू हुए. धार्मिक धारावाहिक रामायण और उसके बाद महाभारत का जलवा तो सभी लोग जानते हैं.उसे समय के यह कार्यक्रम आज भी लोग देखना पसंद करते हैं. मनोरंजन के क्षेत्र में दूरदर्शन ने रविवार की शाम को हिंदी फिल्म दिखाना शुरू किया. फिर शनिवार को भी हिंदी फिल्म का प्रसारण शुरू हुआ इसके अतिरिक्त क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों का भी प्रसारण होने लगा. फिल्मी गीतों पर आधारित कार्यक्रम बुधवार और शुक्रवार को चित्रहार, रविवार को रंगोली देखने के लिए तो लोग टीवी के आगे टूट पढ़ते थे. दूरदर्शन कमर्शियल विज्ञापन दिखाने का एक बड़ा प्लेटफॉर्म बन गया.
दूरदर्शन के इतिहास में 1994 का साल भी महत्वपूर्ण रहा है .26 जनवरी,1994 से दूरदर्शन का मेट्रो चैनल शुरू हुआ. 1995 से इसका अंतरराष्ट्रीय चैनल डीडी इंडिया शुरू हुआ. सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अधीन 23 नवंबर, 1997 में प्रसार भारती निगम का गठन हुआ. खेल इवेंट्स का भी प्रसारण दूरदर्शन पर 1999 से शुरू हुआ. साल 2002 से दूरदर्शन का समाचार चैनल 24 घंटे पर प्रसारित हो रहा है. 64 साल के इस खूबसूरत सफर के बारे में जानकर आप जरूर आह्लादित होंगे. आज भी दूरदर्शन जैसा बड़ा नेटवर्क दुनिया में कुछ ही देश के पास है.

दूरदर्शन के 64 साल के इतिहास पर गौर करें तो यह जरूर लगेगा कि पिछले दो दशक के कालखंड में निजी चैनल्स ने अपने पांव पसारे हैं. लेकिन विश्वसनीयता और गुणवत्ता पर दूरदर्शन आज भी मजबूती से खड़ा है. आज भी इसका सबसे बड़ा नेटवर्क है. पिछले 64 साल के इस स्वर्णिम सफर पर देशवासी दूरदर्शन के इतिहास को याद कर रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूरदर्शन के स्थापना दिवस की मौके पर देशवासियों को बधाई दी है.सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि दूरदर्शन ने टेलीविजन के इतिहास में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है.दुनिया में दूरदर्शन की साख महत्वपूर्ण रही है.

Related Posts

PM मोदी के नाम 8931 दिन का रिकॉर्ड आखिर क्या है, झारखंड से भाजपा नेताओं ने बधाई दी
झारखंड

PM मोदी के नाम 8931 दिन का रिकॉर्ड आखिर क्या है, झारखंड से भाजपा नेताओं ने बधाई दी

March 22, 2026
हॉर्मूज स्ट्रेट में फंसे जहाज के कैप्टन की मौत, रांची के रहने वाले थे
झारखंड

हॉर्मूज स्ट्रेट में फंसे जहाज के कैप्टन की मौत, रांची के रहने वाले थे

March 20, 2026
पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरलम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की घोषणा
देश

पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरलम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की घोषणा

March 15, 2026
झारखंड पर मोदी सरकार मेहरबान, खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को मिले 95 करोड़
झारखंड

झारखंड पर मोदी सरकार मेहरबान, खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को मिले 95 करोड़

March 13, 2026
नेशनल रैपिड एंड ब्लिट्ज चेस चैंपियनशिप के दूसरे दिन दस चक्र में किसने बनाई बढ़त, जरूर जानिए
खेल

नेशनल रैपिड एंड ब्लिट्ज चेस चैंपियनशिप के दूसरे दिन दस चक्र में किसने बनाई बढ़त, जरूर जानिए

March 12, 2026
महाकुंभ गर्ल मोनालिसा ने मुस्लिम युवक से क्यों की शादी, किसने कहा लव जिहाद में फंस गई
देश

महाकुंभ गर्ल मोनालिसा ने मुस्लिम युवक से क्यों की शादी, किसने कहा लव जिहाद में फंस गई

March 12, 2026
Load More

Recent News

PM मोदी के नाम 8931 दिन का रिकॉर्ड आखिर क्या है, झारखंड से भाजपा नेताओं ने बधाई दी

PM मोदी के नाम 8931 दिन का रिकॉर्ड आखिर क्या है, झारखंड से भाजपा नेताओं ने बधाई दी

by postnext
March 22, 2026

हॉर्मूज स्ट्रेट में फंसे जहाज के कैप्टन की मौत, रांची के रहने वाले थे

हॉर्मूज स्ट्रेट में फंसे जहाज के कैप्टन की मौत, रांची के रहने वाले थे

by postnext
March 20, 2026

प्रकृति पर्व सरहुल का SBU में उत्साहपूर्वक आयोजन

प्रकृति पर्व सरहुल का SBU में उत्साहपूर्वक आयोजन

by postnext
March 20, 2026

गोड्डा की घटना की रिपोर्ट मुख्यमंत्री ने मांगी, पुलिस मुख्यालय ने क्या कहा

गोड्डा की घटना की रिपोर्ट मुख्यमंत्री ने मांगी, पुलिस मुख्यालय ने क्या कहा

by postnext
March 17, 2026

झारखंड पर मोदी सरकार मेहरबान, खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को मिले 95 करोड़

झारखंड पर मोदी सरकार मेहरबान, खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को मिले 95 करोड़

by postnext
March 13, 2026

नेशनल चेस चैंपियनशिप का समापन, विजेता खिलाड़ियों को मिला पुरस्कार

नेशनल चेस चैंपियनशिप का समापन, विजेता खिलाड़ियों को मिला पुरस्कार

by postnext
March 13, 2026

नेशनल रैपिड एंड ब्लिट्ज चेस चैंपियनशिप के दूसरे दिन दस चक्र में किसने बनाई बढ़त, जरूर जानिए

नेशनल रैपिड एंड ब्लिट्ज चेस चैंपियनशिप के दूसरे दिन दस चक्र में किसने बनाई बढ़त, जरूर जानिए

by postnext
March 12, 2026

Categories tes

  • Uncategorized
  • अपराध
  • खेल
  • घटना
  • झारखंड
  • झारखंड सरकार
  • देश
  • धर्म और संस्कृति
  • बिज़नेस
  • बिहार
  • बिहार चुनाव
  • भारत सरकार
  • मनोरंजन
  • राजनितिक
  • विदेश
  • शिक्षा
  • हादसा

PM मोदी के नाम 8931 दिन का रिकॉर्ड आखिर क्या है, झारखंड से भाजपा नेताओं ने बधाई दी

हॉर्मूज स्ट्रेट में फंसे जहाज के कैप्टन की मौत, रांची के रहने वाले थे

प्रकृति पर्व सरहुल का SBU में उत्साहपूर्वक आयोजन

  • About us
  • Contact Us
  • Advertise with us

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.