रांची – सोमवार को रांची से लेकर दिल्ली तक की स्थिति ऐसी थी कि सभी लोग जानना चाह रहे थे कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आखिर कहां है.दिल्ली स्थित आवास पर प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी के अधिकारी पहुंचे हुए थे.आवास में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नहीं थे.दिनभर रांची से लेकर दिल्ली तक तरह-तरह के कयास लगाए जाते रहे.सोमवार की देर रात ईडी के अधिकारी दिल्ली स्थित मुख्यमंत्री के आवास से निकले साथ में बीएमडब्ल्यू कर जब्त कर ले गए.यहां तक की दिल्ली के एयरपोर्ट पर भी एड के अधिकारी तैनात हो गए. बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री का जो चार्टर प्लेन है.वह भी ब्लॉक कर दिया गया है यानी उससे भी
जब्त कर लिया गया है.
वैसे बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सड़क मार्ग से दिल्ली से रांची के लिए रवाना हुए हैं.जहां ईडी के अधिकारी मुख्यमंत्री को दिल्ली में खोजते रहे लेकिन वे नहीं मिले. सभी विधायकों को लगेज के साथ रांची में रहने का निर्देश दिया गया है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल गांधी ने कहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पिछले दरवाजे से भगवते की तरह निकाल कर कानून के पंजे से बचने के लिए इधर-उधर छिपते हुए सड़क पार्क से रांची के लिए रवाना हो गए. इधर रांची शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने 14 डीएसपी को तैनात किया है. इधर मुख्यमंत्री आवास राजभवन भाजपा कार्यालय समेत संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात किए गए हैं मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए हैं.
© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.













