नई दिल्ली – भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बन गए हैं.राष्ट्रपति भवन परिसर में उन्होंने पद और गोपनीयता की शपथ ली.राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई.एनडीए संसदीय दल के नेता चुने जाने के बाद उन्होंने राष्ट्रपति के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया था.राष्ट्रपति ने घटक दलों के समर्थन पत्रों के आधार पर उन्हें प्रधानमंत्री नामित किया.9 जून की शाम राष्ट्रपति भवन परिसर में उन्हें शपथ दिलाई गई. प्रधानमंत्री के अलावा राजनाथ सिंह, अमित शाह, जगत प्रकाश नड्डा, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, पीयूष गोयल, जुएल ओराम, जी किशन रेड्डी,अन्नपूर्णा देवी, भूपेंद्र यादव, एस जयशंकर, हरदीप सिंह पुरी, मनसुख मांडवीया, प्रहलाद जोशी, जितेंद्र सिंह, चिराग पासवान, समेत अन्य ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लिया.
© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.












