रांची – झारखंड विधानसभा का अगला सत्र आने वाला है.यह शीतकालीन सत्र शीतकालीन सत्र 15 दिसंबर से शुरू होकर 22 दिसंबर तक चलेगा.
इस सत्र में सरकार के कई महत्वपूर्ण काम होंगे.प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा 15 दिसंबर से शुरू होने वाले शीतकालीन सत्र की कुल 6 बैठकें होंगी. इस बार विधानसभा के शीतकालीन सत्र में नेता प्रतिपक्ष के रूप में अमर कुमार बावरी होंगे. सत्र के हंगामादार होने की संभावना है.यह भी कहा जा रहा है कि इस शीतकालीन सत्र में सरकार द्वारा पांच विधेयक भी पेश किए जाएंगे.













